सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The date for submitting permits for subsidy on tractors has been extended till 8

Chandigarh-Haryana News: ट्रैक्टर पर अनुदान के लिए परमिट जमा कराने की तिथि 8 तक बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

चंडीगढ़। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर पर दी जाने वाली अनुदान राशि जारी करने से पहले परमिट के दस्तावेज जमा कराने की तिथि बढ़ा दी है। महानिदेशक कार्यालय ने पत्र भेजकर अब तिथि को 8 मार्च कर दिया है।
महानिदेशालय पंचकूला कार्यालय की तरफ से सभी उपायुक्तों, सभी उप कृषि निदेशकों और सभी असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियरों को पत्र भेजा गया है। अनुसूचित जाति के 660 किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर अनुदान दिया जाएगा। ड्राॅ निकाले जा चुके हैं। योजना के तहत 3 लाख रुपये तक अनुदान या कुल खरीद की रकम का 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। अनुदान के लिए परमिट से संबंधित दस्तावेजों को जांचने के लिए उप कृषि निदेशक के माध्यम से 6 मार्च तक मंजूरी दी जाएगी। 10 मार्च तक खरीदे गए ट्रैक्टरों का ब्योरा अपलोड कराना होगा। 11 मार्च तक बिल की मंजूरी लेना अनिवार्य होगा। 16 मार्च को भाैतिक सत्यापन किया जाएगा। 18 मार्च को अनुदान से संबंधित सत्यापन और अनुदान खातों में भेजने की पोर्टल के माध्यम से मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed