सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Leopard spotted in Sector 29 residential area, captured on CCTV

चंडीगढ़ में देर रात दहशत: सेक्टर-29 के रिहायशी इलाके में दिखा तेंदुए जैसा जानवर, सीसीटीवी में कैद

संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
सार

चंडीगढ़ के सेक्टर 29 में देर रात तेंदुए जैसे जानवर के दिखने के बाद दहशत फैल गई। लोगों ने वन विभाग को सूचित किया जिसके बाद टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।

Leopard spotted in Sector 29 residential area, captured on CCTV
चंडीगढ़ में दिखा तेंदुआ - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-29 के रिहायशी इलाके में बुधवार रात रात 11 बजे तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत फैल गई।

Trending Videos


इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक जंगली जानवर घरों के पास घूमता दिखाई दिया जिसका मूवमेंट तेंदुए जैसी बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार एक व्यक्ति बच्चों के साथ किसी कार्यक्रम में जा रहा था। इसी दौरान उसने पीर के पास एक तेंदुए को घूमते देखा। पहले उसे इस पर भरोसा नहीं हुआ, लेकिन बाद में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो उसमें एक जंगली जानवर दिखाई दिया, जिसकी लंबी पूंछ और चलने का अंदाज तेंदुए से मिलता-जुलता है।



सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की और देर रात तक सर्च अभियान चलाकर तेंदुए की तलाश की। फिलहाल टीम आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए हुए है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या जंगली जानवर के दिखने पर तुरंत सूचना देने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले पंचकूला के सेक्टर-6 में भी तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस आया था। उस समय वन विभाग ने काफी मशक्कत के बाद उसे रेस्क्यू किया था। सेक्टर-29 की घटना के बाद आसपास के इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed