{"_id":"69dc01dcd4b5ac7ed8097932","slug":"mayur-shuklas-all-round-performance-helps-up-beat-chandigarh-chandigarh-news-c-16-pkl1049-994031-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मयूर शुक्ला के ऑलराउंड प्रदर्शन से यूपी ने चंडीगढ़ को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मयूर शुक्ला के ऑलराउंड प्रदर्शन से यूपी ने चंडीगढ़ को हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
चंडीगढ़। मयूर शुक्ला के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत उत्तर प्रदेश ने जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे मुकाबले में चंडीगढ़ को 27 रन से जीत दर्ज की। यह मुकाबला शनिवार को सेक्टर-16 स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 161 रन बनाए।
टीम की पारी की नींव प्रहलाद सिंह मावरी ने रखी, जिन्होंने 32 गेंदों में 51 रन की पारी खेली, जिसमें आठ चौके शामिल रहे। उन्हें ऋषि सिंह सेंगर (38) और मयूर शुक्ला (25) का अच्छा साथ मिला। चंडीगढ़ की ओर से अश्वनी शर्मा 25 रन देकर 2 विकेट के साथ सफल गेंदबाज रहे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वह लय कायम नहीं रख सकी। अश्वनी शर्मा ने 42 रन बनाकर टीम के लिए संघर्ष किया, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 134 रन ही बना सकी। मयूर शुक्ला ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए 4 ओवर में मात्र 13 रन देकर 4 विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
ऋषि सिंह सेंगर ने 27 रन देकर 2 विकेट, कप्तान रोहित कुमार सिंह ने 30 रन देकर 1 विकेट चटकाया। शानदार प्रदर्शन के लिए मयूर शुक्ला को मैन ऑफ द मैच चुना गया। रविवार को दिल्ली और हिमाचल की टीमों के बीच देर शाम को मुकाबला शुरू हुआ और यह देर रात तक चलता रहेगा।