{"_id":"6a0abb33afb7d85e4b08e365","slug":"medical-treatment-to-continue-even-during-summer-vacations-chandigarh-pgi-releases-duty-roster-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: अब गर्मी की छुट्टियों में भी नहीं थमेगा इलाज, पीजीआई में टीचिंग स्टाफ का ड्यूटी रोस्टर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: अब गर्मी की छुट्टियों में भी नहीं थमेगा इलाज, पीजीआई में टीचिंग स्टाफ का ड्यूटी रोस्टर जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 18 May 2026 12:40 PM IST
विज्ञापन
सार
पीजीआई प्रशासन की ओर से जारी ऑफिस ऑर्डर के मुताबिक समर वेकेशन को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहला चरण 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक और दूसरा चरण 16 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक रहेगा।
चंडीगढ़ पीजीआई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
चंडीगढ़ पीजीआई में गर्मी की छुट्टियों के दौरान भी मरीजों के इलाज और मेडिकल सेवाओं की रफ्तार नहीं थमेगी।
संस्थान ने समर वेकेशन 2026 के लिए टीचिंग स्टाफ का ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया है ताकि छुट्टियों के बीच भी अस्पताल, ओपीडी और शिक्षण व्यवस्था प्रभावित न हो। इसकी डिटेल पीजीआई प्रशासन ने संस्थान की वेबसाइट पर डाल दी है। इसलिए इलाज कराने आने से पहले ड्यूटी लिस्ट जरूर चेक कर लें।
पीजीआई प्रशासन की ओर से जारी ऑफिस ऑर्डर के मुताबिक समर वेकेशन को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहला चरण 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक और दूसरा चरण 16 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक रहेगा। इसके बीच 15 जून को सभी फैकल्टी सदस्यों के लिए कॉमन वर्किंग डे घोषित किया गया है। इस दिन सभी शिक्षक ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे और अपने-अपने समकक्ष अधिकारियों को कार्यभार सौंपेंगे।
जारी आदेश में विभिन्न विभागों के शिक्षकों की ड्यूटी सूची जारी की गई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छुट्टियों के दौरान मरीजों को इलाज, ऑपरेशन, जांच और विशेषज्ञ परामर्श में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Trending Videos