सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Cabinet meeting today 26 agenda new industrial policy all update

Haryana Cabinet: हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक आज, नई औद्योगिक नीति समेत 26 एजेंडों पर होगी चर्चा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 18 May 2026 08:38 AM IST
विज्ञापन
सार

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की चंडीगढ़ स्थित सरकारी कोठी के किराये का मामला भी अहम रहेगा। हुड्डा लंबे समय से सरकारी आवास में रह रहे हैं। इस मामले में देनदारी को लेकर कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया जारी है।

Haryana Cabinet meeting today 26 agenda new industrial policy all update
हरियाणा कैबिनेट की बैठक - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार सुबह 10 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी। इसमें 26 महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा होगी। सबसे प्रमुख एजेंडा नई औद्योगिक नीति है। इस पर कैबिनेट की मंजूरी मिलना लगभग तय माना जा रहा है। 


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उद्योग मंत्री नरबीर सिंह ने 100 से अधिक उद्योगपतियों से सुझाव लेकर इस नीति को अंतिम रूप दिया है। नई नीति में निवेशकों को बेहतर प्रोत्साहन, सब्सिडी और प्रक्रियागत सहूलियतें देकर हरियाणा को उद्योगों के लिए अधिक आकर्षक बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की चंडीगढ़ स्थित सरकारी कोठी के किराये का मामला भी अहम रहेगा। हुड्डा लंबे समय से सरकारी आवास में रह रहे हैं। इस मामले में देनदारी को लेकर कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया जारी है। वर्तमान में सरकार इस विवाद के स्थायी समाधान और बकाया राशि निर्धारण को लेकर फैसला ले सकती है। कर्मचारियों से जुड़े सेवा मामलों, प्रशासनिक सुधारों और विभिन्न विभागीय प्रस्तावों पर भी निर्णय संभावित हैं। यह बैठक सरकार की आर्थिक और प्रशासनिक दिशा तय करने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed