फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Message about timely detection of breast cancer conveyed through a street play

Chandigarh News: नुक्कड़ नाटक से दिया स्तन कैंसर की समय पर पहचान का संदेश

Mon, 19 Oct 2026 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Message about timely detection of breast cancer conveyed through a street play
26 को मुफ्त जांच शिविर, सेक्टर-17 के रोज गार्डन अंडरपास में सहायता चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी ने चलाया जागरूकता अभियान
विज्ञापन

फोटो- वर्मा जी के 17 अक्टूबर के ट्रेक से लें
चंडीगढ़। स्तन कैंसर की समय पर पहचान और इससे प्रभावित महिलाओं को सहयोग देने के संदेश के साथ सहायता चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी ने शनिवार को सेक्टर-17 स्थित रोज गार्डन अंडरपास में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान डॉ. चंद्रशेखर थिएटर ग्रुप ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। वहीं, गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज की ओर से संगीतमय प्रस्तुति दी गई।
सोसाइटी की अध्यक्ष रेणु सहगल ने महिलाओं से अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने, समय पर जांच करवाने और बिना झिझक डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की। सोसाइटी के प्रशासक विंग कमांडर अजय तुली (सेवानिवृत्त) ने कहा कि अभियान का उद्देश्य रचनात्मक माध्यमों से स्तन कैंसर की समय पर पहचान और प्रभावित महिलाओं को सहयोग देने के प्रति जागरूकता फैलाना है। दिव्या जोशी ने भी अभियान के आयोजन में सहयोग दिया।
विज्ञापन

साइटी की ओर से संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय नीलू तुली की स्मृति में 26 अक्तूबर को सुबह 10 बजे सेक्टर-15 स्थित केंद्र में मुफ्त कैंसर जांच शिविर लगाया जाएगा। इसमें 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं की मुफ्त मैमोग्राफी और हड्डियों की मजबूती की जांच होगी। इच्छुक महिलाएं 21 अक्तूबर तक पंजीकरण करवा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed