फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NPS Federation to raise employees' demands at the national level.

Chandigarh News: कर्मचारियों की मांगें राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगा एनपीएस फेडरेशन

Mon, 10 Aug 2026 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
NPS Federation to raise employees' demands at the national level.

विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ गवर्नमेंट कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (सीजीसीटीए) ने सरकारी कर्मचारियों की मांगों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन के साथ वर्चुअल बैठक की। फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. मनजीत सिंह पटेल के समक्ष कर्मचारियों से जुड़ी तीन प्रमुख मांगें रखी गईं।
एसोसिएशन ने सभी यूटी सरकारी कर्मचारियों के लिए केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) लागू करने, केंद्रीय सरकारी आवास योजनाओं का लाभ देने और केंद्र सरकार के अनुरूप एक समान पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

डॉ. पटेल ने मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि चंडीगढ़ के विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नई दिल्ली बुलाकर इन मुद्दों पर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद संयुक्त मांगें 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के सदस्यों के समक्ष रखी जाएंगी। आयोग के सदस्य इस माह के अंत में चंडीगढ़ दौरे पर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed