फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Two miscreants injured in police encounter in Ferozepur.

फिरोजपुर: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, सीआईए टीम पर भी किए थे छह फायर

Sun, 09 Aug 2026 10:21 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर Published by: मयूर शर्मा Updated Sun, 09 Aug 2026 10:21 PM IST
सार

सीआईए स्टाफ जीरा के प्रभारी और मल्लांवाला पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बदमाश हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस टीमों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान दोनों बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

विज्ञापन
Two miscreants injured in police encounter in Ferozepur.
फिरोजपुर के जीरा में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल - फोटो : संवाद

विस्तार

फिरोजपुर के जीरा क्षेत्र में रविवार देर शाम पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से दोनों बदमाश जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों को काबू कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों आरोपी कई आपराधिक वारदातों में वांछित हैं।
विज्ञापन


फत्तेहगढ़ सभरा के पास हुई मुठभेड़

एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि सीआईए स्टाफ जीरा के प्रभारी और मल्लांवाला पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बदमाश हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर फत्तेहगढ़ सभरा स्थित धुस्सी बांध की ओर जाते मिले।
विज्ञापन


पुलिस के रोकने पर की फायरिंग

पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने बाइक तेज कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने टीम पर करीब छह फायर किए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। इसमें दोनों आरोपी जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों पर पहले भी कई मामले दर्ज

बदमाशों की पहचान हरजीत सिंह निवासी तलवंडी सोबा पट्टी और दिलबाग सिंह निवासी जोगे वाला के रूप में हुई है। उनके पास से दो पिस्तौल बरामद हुई हैं। दोनों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार उनकी गतिविधियों से क्षेत्र में दहशत का माहौल था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed