{"_id":"6a78810a15ce94ade6052fb2","slug":"kewal-singh-dhillon-launched-punjab-bjp-whatsapp-channel-in-chandigarh-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: पंजाब भाजपा का आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल लॉन्च, केवल सिंह ढिल्लों ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: पंजाब भाजपा का आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल लॉन्च, केवल सिंह ढिल्लों ने किया शुभारंभ
Sun, 09 Aug 2026 07:01 PM IST
मयूर शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: मयूर शर्मा
Updated Sun, 09 Aug 2026 07:01 PM IST
सार
केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी के आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पार्टी के पंजाब प्रभारी नरेंद्र सिंह रैणा, महामंत्री संगठन मंथरी श्रीनिवासुलु और सोशल मीडिया संयोजक अजय अरोड़ा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब भाजपा का व्हाट्सऐप चैनल लॉन्च किया
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने संगठनात्मक गतिविधियों और जनहितैषी पहलों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए एक बड़ा डिजिटल कदम उठाया है। एक विशेष कार्यक्रम के दौरान भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी के आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पार्टी के पंजाब प्रभारी नरेंद्र सिंह रैणा, महामंत्री संगठन मंथरी श्रीनिवासुलु और सोशल मीडिया संयोजक अजय अरोड़ा भी उपस्थित रहे।
लोगों को पार्टी की गतिविधियों की मिलेगी जानकारी
इस अवसर पर ढिल्लों ने पार्टी की सोशल मीडिया पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस व्हाट्सऐप चैनल के डिजिटल माध्यम से लोग सीधे अपने मोबाइल फोन पर पार्टी की गतिविधियों से जुड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस चैनल के माध्यम से पार्टी की दैनिक गतिविधियों, संगठनात्मक निर्णयों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी हर ताजा जानकारी सीधे लोगों के मोबाइल फोन पर उपलब्ध होगी।
लोगों से ज्यादा से ज्यादा जुड़ने की अपील
उन्होंने कहा कि पंजाब को प्रगति के मार्ग पर ले जाने के संकल्प के साथ पार्टी नेताओं ने प्रदेश के लोगों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में इस चैनल से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से जुड़कर पार्टी को और मजबूत किया जाएगा, ताकि पंजाब को प्रगति और विकास के मार्ग पर आगे ले जाया जा सके।