{"_id":"6a787e18db584907bf008f05","slug":"youth-murdered-due-to-a-personal-feud-in-sunam-udham-singh-wala-sangrur-body-found-on-pir-banna-banoi-road-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगरूर: सुनाम उधम सिंह वाला में रंजिश के चलते युवक की हत्या, पीर बन्ना बनोई रोड पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगरूर: सुनाम उधम सिंह वाला में रंजिश के चलते युवक की हत्या, पीर बन्ना बनोई रोड पर मिला शव
Sun, 09 Aug 2026 06:48 PM IST
मयूर शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: मयूर शर्मा
Updated Sun, 09 Aug 2026 06:48 PM IST
सार
इंस्पेक्टर प्रतीक जिंदल ने बताया कि अब तक की शुरुआती जांच में सामने आया है कि राहुल और आरोपी के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
मृतक राहुल कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुनाम उधम सिंह वाला के पीर बन्ना बनोई रोड पर एक 34 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया।
पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि पीर बन्ना बनोई रोड पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर प्रतीक जिंदल ने बताया कि मृतक की पहचान राहुल कुमार (34) पुत्र वजीर चंद, निवासी कसाइयां वाला मोहल्ला, चुहट्टा बाजार (सुनाम) के रूप में हुई है।
प्रतीक जिंदल ने बताया कि अब तक की शुरुआती जांच में सामने आया है कि राहुल और आरोपी के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने सुनाम निवासी आरोपी जतिंदर कुमार के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और दावा है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।