{"_id":"6a78940b26367f1f10015cd5","slug":"video-more-than-140-accused-wanted-in-various-cases-arrested-during-prahar-operation-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रहार ऑपरेशन के दौरान विभिन्न मामलों में वांछित 140 से अधिक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रहार ऑपरेशन के दौरान विभिन्न मामलों में वांछित 140 से अधिक आरोपी गिरफ्तार
जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे प्रहार ऑपरेशन के तहत विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित 140 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की ओर से जिले के अतिसंवेदनशील क्षेत्रों और सरहदी गांवों में लगातार छापेमारी की जा रही है। ऑपरेशन के लिए 700 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।
डीआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि प्रहार ऑपरेशन के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीमों ने एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर गतिविधियों और अन्य मामलों में वांछित आरोपियों के अलावा भगोड़ों को भी काबू किया है। अब तक करीब 140 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए डीजीपी की ओर से फिरोजपुर पुलिस को अतिरिक्त पुलिस बल भी उपलब्ध करवाया गया है। पुलिस की विभिन्न टीमें संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर पुराने मामलों में वांछित आरोपियों को पकड़ रही हैं। कार्रवाई के दौरान तीन अवैध पिस्तौल भी बरामद किए गए हैं।
डीआईजी ने कहा कि प्रहार ऑपरेशन के चलते फिरोजपुर पुलिस के कई पुराने मामलों को सुलझाने में मदद मिली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान समय-समय पर आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।