फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Kewal Singh Dhillon launched Punjab BJP WhatsApp channel in chandigarh

चंडीगढ़: पंजाब भाजपा का आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल लॉन्च, केवल सिंह ढिल्लों ने किया शुभारंभ

Sun, 09 Aug 2026 07:01 PM IST
मयूर शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: मयूर शर्मा Updated Sun, 09 Aug 2026 07:01 PM IST
सार

केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी के आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पार्टी के पंजाब प्रभारी नरेंद्र सिंह रैणा, महामंत्री संगठन मंथरी श्रीनिवासुलु और सोशल मीडिया संयोजक अजय अरोड़ा भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Kewal Singh Dhillon launched Punjab BJP WhatsApp channel in chandigarh
केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब भाजपा का व्हाट्सऐप चैनल लॉन्च किया - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने संगठनात्मक गतिविधियों और जनहितैषी पहलों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए एक बड़ा डिजिटल कदम उठाया है। एक विशेष कार्यक्रम के दौरान भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी के आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पार्टी के पंजाब प्रभारी नरेंद्र सिंह रैणा, महामंत्री संगठन मंथरी श्रीनिवासुलु और सोशल मीडिया संयोजक अजय अरोड़ा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


लोगों को पार्टी की गतिविधियों की मिलेगी जानकारी

इस अवसर पर ढिल्लों ने पार्टी की सोशल मीडिया पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस व्हाट्सऐप चैनल के डिजिटल माध्यम से लोग सीधे अपने मोबाइल फोन पर पार्टी की गतिविधियों से जुड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस चैनल के माध्यम से पार्टी की दैनिक गतिविधियों, संगठनात्मक निर्णयों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी हर ताजा जानकारी सीधे लोगों के मोबाइल फोन पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


लोगों से ज्यादा से ज्यादा जुड़ने की अपील

उन्होंने कहा कि पंजाब को प्रगति के मार्ग पर ले जाने के संकल्प के साथ पार्टी नेताओं ने प्रदेश के लोगों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में इस चैनल से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से जुड़कर पार्टी को और मजबूत किया जाएगा, ताकि पंजाब को प्रगति और विकास के मार्ग पर आगे ले जाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed