{"_id":"69b1d004dca49d62cc07c7f2","slug":"opium-was-being-smuggled-into-canada-hidden-in-shampoo-bottles-chandigarh-news-c-16-pkl1079-968526-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शैम्पू की बोतलों में छिपाकर कनाडा भेजी जा रही थी अफीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शैम्पू की बोतलों में छिपाकर कनाडा भेजी जा रही थी अफीम
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कूरियर कंपनी में कनाडा भेजे जा रहे दो संदिग्ध पार्सलों से मादक पदार्थ मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों पार्सलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पार्सलों में शैम्पू की बोतलों के अंदर अफीम छिपाकर विदेश भेजने की कोशिश की जा रही थी।
जानकारी के अनुसार डीटीडीसी के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित दफ्तर में मैनेजर राजीव कुमार ने दो पार्सल संदिग्ध होने की सूचना पुलिस को दी। दोनों पार्सलों की पैकिंग एक जैसी थी लेकिन कंसाइनर और कंसाइनी के नाम-पते और मोबाइल नंबर अलग-अलग लिखे हुए थे। जांच में पता चला कि ये पार्सल संगरूर जिले के गुरु नानक कूरियर, राजवाहा रोड स्थित मुबारक महल कॉलोनी से भेजे गए थे और कनाडा के अलग-अलग पतों पर डिलीवरी के लिए बुक किए गए थे। सूचना मिलने पर इंडस्ट्रियल एरिया थाना टीम मौके पर पहुंची और मोबाइल फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। ई-साक्ष्य एप में एंट्री करने के बाद वीडियोग्राफी के बीच पार्सलों को खोला गया। जांच के दौरान शैम्पू की बोतलों में छिपाकर रखे गए नशीले पदार्थ का पता चला। पुलिस ने बरामद सामग्री को सील कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos