{"_id":"686c303dad7d967b11019f46","slug":"orange-alert-there-was-no-rain-the-temperature-increased-the-humidity-made-people-miserable-chandigarh-news-c-16-pkl1091-757079-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: चंडीगढ़ में देर रात बरसात से मिली राहत, 2.7 डिग्री बढ़े तापमान से लोग परेशान; आज ऑरेंज अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: चंडीगढ़ में देर रात बरसात से मिली राहत, 2.7 डिग्री बढ़े तापमान से लोग परेशान; आज ऑरेंज अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
सार
चंडीगढ़ और आस- पास के इलाकों में रात 11 बजे के बाद तेज बारिश शुरू हुई। हालांकि कुछ देर बारिश धीमी हो गई। इससे पहले पूरे दिन बारिश के इंतजार में लोग गर्मी से परेशान हुए। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

चंडीगढ़ में देर रात हुई बरसात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ में सोमवार को ऑरेंज अलर्ट के बाद भी दिन में बारिश के दर्शन तो नहीं हुए लेकिन शहर का तापमान एक दिन में 2.7 डिग्री बढ़ गया। उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार देर रात हुई बारिश से राहत मिली।
चंडीगढ़ और आस- पास के इलाकों में रात 11 बजे के बाद तेज बारिश शुरू हुई। हालांकि कुछ देर बारिश धीमी हो गई। इससे पहले पूरे दिन बारिश के इंतजार में लोग गर्मी से परेशान हुए। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
दोपहर में तापमान बढ़ने का असर रहा कि उमस भरी गर्मी से पूरा दिन लोग परेशान नजर आए। हालांकि शाम को एक बार काले बादलों के साथ तेज हवाओं ने भी शहर की तरफ रुख किया लेकिन बादल बिन बरसे गुजर गए। तेज हवाओं की वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी होने के बाद लोग बारिश का अनुमान लगा रहे थे।
विज्ञापन

Trending Videos