फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pledge for 'Viksit Bharat 2047' reiterated; 'My Bharat' youth connect with PM Modi.

Chandigarh News: विकसित भारत-2047 का संकल्प दोहराया, पीएम मोदी से जुड़े माय भारत के युवा

Tue, 28 Jul 2026 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Pledge for 'Viksit Bharat 2047' reiterated; 'My Bharat' youth connect with PM Modi.
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के करीब 30 माय भारत स्वयंसेवकों और युवा प्रतिभागियों ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के समिति कक्ष से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत आयोजित इस संवाद में देशभर के 245 जिलों से 5,000 से अधिक माय भारत स्वयंसेवक ऑनलाइन जुड़े। कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों के समग्र विकास, युवा नेतृत्व और विकसित भारत-2047 के संकल्प को मजबूत करना था।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में सीमावर्ती गांवों में चल रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ये गांव केवल सुरक्षा की दृष्टि से ही नहीं बल्कि भारत की सांस्कृतिक और आर्थिक शक्ति के भी केंद्र हैं। उन्होंने युवाओं से नवाचार, सामाजिक सेवा, सामुदायिक सहभागिता और विकास गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन बनाने में भी युवाओं से आगे आने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त अमनदीप सिंह भट्टी, माय भारत यूटी निदेशक शिवधन शर्मा, जिला युवा अधिकारी विनय कुमार और जिला सूचना अधिकारी मनदीप सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed