{"_id":"6a78f7440223824bf50aa823","slug":"punjab-car-runs-over-kanwariyas-on-highway-at-night-three-dead-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: हाईवे पर रात को तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को रौंदा, चार में से तीन की मौत; एक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: हाईवे पर रात को तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को रौंदा, चार में से तीन की मौत; एक गंभीर रूप से घायल
Mon, 10 Aug 2026 03:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी गोबिंदगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी गोबिंदगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 10 Aug 2026 03:25 AM IST
सार
घर से 176 किलोमीटर दूर हुए हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शव के अंश सड़क पर फैल गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के सरहिंद मंडी गोबिंदगढ़ के बीच हाईवे पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल जा रहे चार कांवड़ श्रद्धालुओं को कुचल दिया। घर से 176 किलोमीटर दूर हुए हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शव के अंश सड़क पर फैल गए।
विज्ञापन
हादसा रात करीब दो बजे हुआ। पुलिस ने कार बरामद कर वाहन मालिक त्रिलोचन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। चारों श्रद्धालु गंगोत्री से डाक कांवड़ लेकर लौट रहे थे। वे 30 जुलाई को गंगोत्री के लिए रवाना हुए थे और 10 अगस्त को कोटकपूरा पहुंचना था।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान जगदीश मित्तल (40), महेंद्र पाल (43) और दीपक कुमार (42) के रूप में हुई है। घायल मुकेश गोयल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की गई है।
विज्ञापन