फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rafale jets will formally induct into Indian Air Force today at Ambala airbase

आज अंबाला में राफेल को मिलेगी तेजस की सलामी, ‘ध्रुव’ करेगा स्वागत, ये मेहमान रहेंगे मौजूद

Thu, 10 Sep 2020 12:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला/चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला/चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Sep 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
Rafale jets will formally induct into Indian Air Force today at Ambala airbase
राफेल - फोटो : dassault-aviation.com

लड़ाकू विमान राफेल 27 जुलाई को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंच गए थे। मगर गुरुवार को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में वायुसेना में औपचारिक रूप से इन्हें शामिल किया जाएगा। इंडक्शन सेरेमनी में आसमान में दुनिया मेड इन फ्रांस राफेल के साथ-साथ ‘हमारी’ ताकत भी देखेगी। कार्यक्रम में लड़ाकू विमान तेजस की गर्जना भी सुनाई देगी। इसके अतिरिक्त ‘सारंग एयरोबैटिक टीम’ के ध्रुव हेलीकॉप्टरों का जत्था राफेल के स्वागत में करतब करेगा।

विज्ञापन


दोनों तमिलनाडु के सुलूर एयरफोर्स स्टेशन से अंबाला पहुंच चुके हैं और पिछले दो दिनों से राफेल के साथ अभ्यास में जुटे हुए हैं। तेजस और ध्रुव भारत में ही तैयार किए गए हैं। तेजस का इस्तेमाल वायुसेना के साथ-साथ नौसेना भी करती है। खास बात यह कि इस ऐतिहासिक पल के गवाह भारत के साथ-साथ फ्रांस के रक्षामंत्री भी बनेंगे।
विज्ञापन


राजनाथ, फ्रांस की रक्षामंत्री पार्ले, सीडीएस रावत होंगे शामिल
समारोह में भाग लेने के लिए देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ले बतौर मुख्यातिथि अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। इनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया, रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार, डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस आरएंडडी के सचिव व डीआरडीओ के चेयरमैन डॉ. जी सतीश रेड्डी समेत रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री एवं अंबाला सांसद रतन लाल कटारिया समेत प्रदेश के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस समारोह का हिस्सा बनेंगे। इनके अतिरिक्त फ्रांस से आए अतिथियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेगा। इसमें भारत में फ्रांस के राजदूत इमानुअल लेनन, वाइस चीफ ऑफ फ्रेंच एयरफोर्स एयर जनरल ऑटेलेट, फ्रेंच डिफेंस इंडस्ट्री दसाल्ट के चेयरमैन इरिक ट्रापियर और एमडीडीए के सीईओ इरिक बेरानगर भी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

गोल्डन एरो के कंधों पर राफेल की जिम्मेदारी 
वायुसेना की दशकों पुरानी और भारत-पाक युद्ध में अहम भूमिका निभा चुकी 17 स्क्वाड्रन गोल्डन एरो के कंधों पर राफेल की जिम्मेदारी है। इस स्क्वाड्रन को खत्म कर दिया गया था। मगर अब इसे राफेल के लिए फिर पुनर्जीवित किया गया है। 27 जुलाई को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे पांच राफेल इसी स्क्वाड्रन का हिस्सा हैं। इन पांच राफेल में से तीन सिंगल और दो डबल सीटर जेट हैं।  

यह भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें-


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed