सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rain and storm alert on March 19-20, temperature to drop

Chandigarh News: 19-20 मार्च को बारिश और आंधी का अलर्ट, तापमान में आएगी गिरावट

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Rain and storm alert on March 19-20, temperature to drop
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 मार्च के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।
Trending Videos

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश और बादलों के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 18 मार्च को 27 डिग्री सेल्सियस रहने वाला तापमान 20 और 21 मार्च तक घटकर 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच स्थिर रहने की संभावना है। 21 और 22 मार्च से मौसम में कुछ सुधार शुरू होगा। हालांकि आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते सुबह और रात के समय हल्की ठंड अभी भी महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed