सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab AGTF neutralizes accused shooter in PU Chandigarh firing case in an encounter

PU फायरिंग केस: फतेहगढ़ साहिब में शूटरों का एनकाउंटर, पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन

संदीप खत्री, चंडीगढ़ Published by: Ankesh Kumar Updated Thu, 26 Mar 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
सार

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में 17 मार्च (मंगलवार) देर शाम को सोेपू के नेता पर फायरिंग हुई थी। वारदात की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग से जुड़े डोनी बल और शगनप्रीत ने ली है। 

Punjab AGTF neutralizes accused shooter in PU Chandigarh firing case in an encounter
आरोपी की कार और घायल पड़ा शूटर जसप्रीत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-14 स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में फायरिंग करने वाले शूटरों का पंजाब पुलिस ने एनकाउंटर किया है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पीयू फायरिंग मामले में शामिल थे। आरोपी जसप्रीत उर्फ जस्सी फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला है। वहीं उसके साथ दूसरा आरोपी तितली भी था। आरोपी जसप्रीत को गोली लगी है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। वहीं दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फतेहगढ़ साहिब के अमलोह में पुलिस यह कार्रवाई की है। आरोपी क्रेटा कार में सवार थे।  

Trending Videos


यह ऑपरेशन पंजाब एजीटीएफ और चंडीगढ़ पुलिस ने मिलकर किया है। चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर भी इस ऑपरेशन में शामिल रहीं। चंडीगढ़ पुलिस की डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल और ऑपरेशन सेल की टीम भी इस ऑपरेशन में थी। वहीं पंजाब पुलिस के डीएसपी राजन परमिंदर एजीटीएफ को लीड कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पंजाब यूनिवर्सिटी में 17 मार्च को छात्र नेता जश्नदीप सिंह जवंधा पर फायरिंग हुई थी। इस घटना के बाद ट्राइसिटी में सक्रिय गैंगवार नेटवर्क एक बार फिर उजागर हुआ। इस वारदात की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग से जुड़े डोनी बल और शगनप्रीत ने ली है। दोनों के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और लंबित मामलों की जांच तेज कर दी है। 

पीयू कैपस में हुई फायरिंग की घटना के बाद बंबीहा गैंग की ओर से जारी पोस्ट में एक बार फिर दोनों के नाम सामने आए हैं। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई है और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।


 

राणा बलाचौरिया हत्याकांड में भी आया नाम

मोहाली में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान हुए राणा बलाचौरिया हत्याकांड में भी डोनी बल और शगनप्रीत को मास्टरमाइंड माना गया था। वारदात के बाद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दोनों ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। सूत्रों के अनुसार इस हत्या की साजिश विदेश में बैठकर रची गई थी।

विक्की मिड्डूखेड़ा केस में भी कनेक्शन

अगस्त 2021 में यूथ अकाली दल नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की मिड्डूखेड़ा की मोहाली में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भी शगनप्रीत सिंह का नाम सामने आया था और उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। वह पहले पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का मैनेजर रह चुका है लेकिन बाद में बंबीहा गैंग से जुड़ गया।

विदेश से चला रहे नेटवर्क

सूत्रों के मुताबिक शगनप्रीत फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में है और उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी है। वहीं, डोनी बल भी विदेश में बैठकर गैंग नेटवर्क संचालित कर रहा है। इसके बावजूद ट्राइसिटी में उनकी सक्रियता लगातार सामने आ रही है।

रंगदारी के मामलों में भी संलिप्तता

डोनी बल का नाम चंडीगढ़ के सेक्टर-37 के एक कारोबारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में भी सामने आ चुका है। जांच में यह भी सामने आया कि गैंग शहर के कारोबारियों को निशाना बना रहा है।

गैंगवार एंगल की जांच तेज

पुलिस सूत्रों के अनुसार डोनी बल और शगनप्रीत, लॉरेंस गैंग से जुड़े लोगों और संगठनों को निशाना बना रहे हैं। पीयू फायरिंग में भी गैंगवार का एंगल सामने आया है, जिसमें छात्र राजनीति से जुड़े एक गुट को टारगेट किया गया।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed