{"_id":"69c52b1a700508be080ad885","slug":"uncle-and-nephew-die-after-being-buried-under-debris-while-demolishing-roof-slab-in-jalandhar-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा-भतीजे की मौत: अचानक गिरा पुरानी इमारत का मलबा, दबने से दोनों की मौत, जालंधर में हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा-भतीजे की मौत: अचानक गिरा पुरानी इमारत का मलबा, दबने से दोनों की मौत, जालंधर में हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Thu, 26 Mar 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब के जालंधर में पुरानी इमारत का मलबा गिरने से चाचा और भतीजा दब गए और उनकी मौत हो गई। हादसा जालंधर की इंडस्ट्रियल एरिया में हुआ है।
Dead body demo
- फोटो : istock
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर के इंडस्ट्री एरिया में वीरवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां पुरानी इमारत का लैंटर तोड़ने के दौरान अचानक मलबा गिर जाने से दो मजदूर दब गए। इसमें चाचा-भतीजे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दिनेश साहनी और उनके भतीजे राजा कुमार साहनी के रूप में हुई है।
Trending Videos
मृतक दिनेश साहनी की पत्नी प्रमिला देवी, जोकि बिहार की रहने वाली हैं और फिलहाल बुलंदपुर में रह रही हैं, ने पुलिस शिकायत में बताया कि उनके पति ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक ठेकेदार के पास काम करते थे। इंडस्ट्री एरिया में पुरानी इमारत तोड़ने का काम चल रहा था। उसके पति दिनेश साहनी और भतीजा राजा कुमार काम कर रहे थे। लैंटर तोड़ते समय अचानक इमारत का हिस्सा एक तरफ झुक गया और भारी मलबा गिरने से दोनों उसके नीचे दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दिनेश साहनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राजा कुमार को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। मामले में ठेकेदार विजय कुमार के खिलाफ परिवार के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिवार ने प्रशासन से न्याय की मांग की है, जबकि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।