{"_id":"69c535e4666ca6c090027ed0","slug":"sidhu-moosewala-new-song-to-be-released-soon-information-shared-on-social-media-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आ रहा सिद्धू मूसेवाला का नया गाना: सोशल मीडिया पर दी जानकारी, बरोटा गीत के फैंस का धन्यवाद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आ रहा सिद्धू मूसेवाला का नया गाना: सोशल मीडिया पर दी जानकारी, बरोटा गीत के फैंस का धन्यवाद किया
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Thu, 26 Mar 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
सार
सिद्धू मूसेवाला के प्रशांसकों के लिए अब एक बड़ी खुशखबरी है कि सिद्धू के बरोटा गीत की सफलता के बाद जल्दी ही उनका एक अन्य नया गीत रिलीज होने जा रहा है। इस संबंध में मूसेवाला की टीम ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है।
Sidhu moosewala
- फोटो : फाइल
विज्ञापन
विस्तार
पंजाबी गायक शुभदीप सिंह यानी सिद्धू मूसेवाला को इस दूनिया से गए भले इस साल मई में चार साल पूरे हो जाएंगे, लेकिन सिद्धू मूसेवाला की मौत से पहले भी काफी प्रशंसक थे लेकिन मौत के बाद भी उनके चाहने वालो की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है। सिद्धू मूसेवाला के प्रशांसकों के लिए अब एक बड़ी खुशखबरी है कि सिद्धू के बरोटा गीत की सफलता के बाद जल्दी ही उनका एक अन्य नया गीत रिलीज होने जा रहा है।
Trending Videos
इस की जानकारी सिद्धू मूसेवाला के इंस्टाग्राम पेज पर दी गई है। सिद्धू मूसेवाला के नए गीत के संकेत मिलने के बाद उनके प्रशांसकों में भारी उत्साह है। इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी सांझी की गई, जिसमें बताया गया है कि जल्द ही नया गीत आने वाला है। इसके अलावा उन्होंने बरोटा गीत को पसंद करने वाले प्रशांसकों का धन्यवाद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मूसेवाला के मर्डर के बाद एक दर्जन गाने रिलीज
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनकी टीम अब तक कुल 12 गीत रिलीज कर चुकी है। सभी गानों को मूसेवाला के प्रशंसकों ने खूब प्यार भी दिया है। बरोटा गीत पिछले वर्ष नवंबर में रिलीज किया गया था और तब से लगातार लोकप्रिय बना हुआ है। इसी बीच, हाल ही में मूसेवाला के एक विशेष विश्व भ्रमण की झलक भी जारी की गई थी। इस कार्यक्रम में विशेष तकनीक के माध्यम से उनकी मंच पर उपस्थिति को दोबारा जीवंत किया जाएगा।
लॉरेंस और बराड़ ने ली थी हत्या की जिम्मेदारी
बता दें कि कि 29 मई 2022 को मानसा जिले के जवाहरके गांव में सिद्धू मूसेवाला (28) की कई गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने ली थी। बावजूद उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है और आज भी उनके गीत लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। मूसेवाला की मौत के बाद यू-ट्यूब समेत अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उनके फॉलोअर्स कई गुना बढ़ गए हैं। यही वजह से मूसेवाला के गानों को उनके चाहने वाले खूब प्यार दे रहे हैं।