{"_id":"69ca78c0e0ee4474fd046687","slug":"young-man-shot-dead-in-amritsar-crime-news-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: अमृतसर में दिनदहाड़े युवक को गोलियों से भूना, घर से काम पर निकला था साहना सिंह, रास्ते में कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: अमृतसर में दिनदहाड़े युवक को गोलियों से भूना, घर से काम पर निकला था साहना सिंह, रास्ते में कर दी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Mon, 30 Mar 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब के अमृतसर में युवक की दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतक साहना सिंह गांव राजाताल का रहने वाला था। वारदात के बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए।
Crime
- फोटो : stock.adobe
विज्ञापन
विस्तार
अमृतसर में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को गोलियों से भून दिया। घटना हलका अटारी इलाके की है, जहां घर से काम पर जा रहे युवक को रस्ते में रोककर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी। वारदात सोमवार सुबह करीब 11:00 की है। मृतक साहना सिंह गांव राजाताल का रहने वाला था। वारदात के बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए।
Trending Videos
इस वारदात को लूट के इरादे के साथ भी जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या करने के बाद आरोपी उसकी बाइक और मोबाइल फोन लूटकर ले गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, जिसमें आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी और अन्य संभावित कारणों को भी ध्यान में रखा जा रहा है। एसएसपी सुहैल मीर ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें सक्रिय कर दी गई हैं।