{"_id":"69ca78ed5fedcc0b47043d30","slug":"video-flood-victims-in-pathankot-have-not-received-government-assistance-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिली सरकारी मदद, लोग बोले- किसी अधिकारी ने सुध नहीं ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिली सरकारी मदद, लोग बोले- किसी अधिकारी ने सुध नहीं ली
पठानकोट जिले में बीते वर्ष बरसात के दौरान रणजीत सागर डैम से छोड़े पानी कारण जहां बाढ़ की स्थिति बन गई थी वहीं, कई लोगों की बाढ़ ने मुश्किलें बढ़ा दी। लोगों का भारी नुकसान बाढ़ की वजह से हुआ। आज भी कई स्थान ऐसे है जहां बाढ़ व बारिश से हुए नुकसान का सरकारी मुआवजा लोगों को नहीं मिल पाया है। पंजाब सरकार ने ऐसे लोगों की मदद के लिए आर्थिक सहायता देने की बात कही थी और उक्त लोगों के हालात देख लगता है कि सरकार के दावे सिर्फ खोखले ही साबित हुए है। रंजीत सागर डैम से छोड़ा गया अगस्त 2025 में पानी से पठानकोट के गांव कोट में भी नुकसान देखने को मिला। गांव कोट के पीड़ित प्रेम चंद, प्रताप चंद, शीतल देवी ने कहा कि अगस्त 2025 में आई बाढ़ व बारिश के कारण आसपास के करीब डेढ़ दर्जन परिवारों ने पानी से हुई तबाही का मंजर देखा। पानी इतना ज्यादा आ चुका था कि उनके घरों तक पहुंच गया जिस कारण उनके पशु भी इस पानी की चपेट में आ कर बह गए और उनके घरों एवं सामान पानी की चपेट आकर खराब हो गया। अगर पानी रात के समय आता तो उनकी जान भी जा सकती थी लेकिन, पानी दिन के समय जब डैम से छोड़ा तो उन्होंने जैसे तैसे भाग कर अपनी जान बचाई। कहा कि इसके साथ ही उन्होंने सरकार से मुआवजे की गुहार भी लगाई थी और सरकार ने यह कहा था कि जिन लोगों का नुकसान हुआ है उनकी आर्थिक मदद दी जाएगी। परंतु 6 महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक उनको किसी भी प्रकार का मुआवजा नहीं मिला है और ना ही कोई अधिकारी व नेता अभी तक उनका हाल जानने के लिए पहुंचा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनको जल्द से जल्द बनता मुआवजा दिया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।