{"_id":"69c538cec45b7319ec09ada6","slug":"cm-saini-paid-obeisance-at-gurudwara-sahib-enumerated-achievements-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-980385-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: सीएम सैनी ने गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा, उपलबि्धयां गिनाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: सीएम सैनी ने गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा, उपलबि्धयां गिनाईं
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव (लुधियाना)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को गांव झोरड़ा स्थित ठाठ 13 मंजिल गुरुद्वारा साहिब में आयोजित धार्मिक समागम में पहुंचे। उन्होंने बाबा ईशर सिंह के जन्म दिवस और बाबा नारायण सिंह की बरसी के मौके पर संगत के साथ माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
उन्होंने संगत को रामनवमी और दुर्गा पूजा की बधाई देते हुए कहा कि पंजाब और हरियाणा राज्य आज भी भाईचारे की मिसाल हैं। उन्होंने दोनों राज्यों के लोगों के बीच आपसी प्रेम, सहयोग और साझेदारी की परंपरा को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। सैनी ने हरियाणा सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का जिक्र किया। कहा कि राज्य सरकार ने गुरु तेग बहादुर के 350वें प्रकाश पर्व पर राज्यस्तरीय समागम का आयोजन किया था जिसमें पीएम मोदी भी शामिल हुए थे। इस ऐतिहासिक अवसर पर गुरु तेग बहादुर के नाम पर स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किए गए थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने वर्ष 1984 के दंगा पीड़ित 121 परिवारों को सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। इसके अतिरिक्त गुरु तेग बहादुर के नाम पर एक सरकारी कॉलेज का नाम रखा गया है और बाबा बंदा सिंह बहादुर के नाम पर यमुनानगर में स्मारक का निर्माण किया गया है। सरकार ने कई सरकारी शिक्षण संस्थानों को गुरुओं के नाम से जोड़ा है।
हरियाणा कैबिनेट ने गुरुद्वारा चिल्ला साहिब के लिए 9 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव पास किया है। इसके अलावा सरकार द्वारा संगत को तीर्थ यात्रा के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है। कहा कि बाबा घाला की ओर से उन्हें जो भी सेवा सौंपी जाएगी उसे वे पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ निभाएंगे।
Trending Videos