सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Recruitment doctors at PGI Chandigarh appointments for various posts including Senior Resident

PGI चंडीगढ़ डॉक्टरों की भर्ती:सीनियर रेजिडेंट समेत कई पदों पर नियुक्ति, डायरेक्टर ने मांगा खाली पदों का ब्योरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़ Published by: Ankesh Kumar Updated Sun, 29 Mar 2026 12:17 PM IST
विज्ञापन
सार

पीजीआई चंडीगढ़ में मरीजों को इलाज में बेहतर सुविधा मुहैया करवाने के उद्देश्य से संस्थान में डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। संस्थान के निदेशक प्रो. विवेक लाल ने सभी विभागाध्यक्षों (एचओडी) को लिखित निर्देश जारी कर खाली पदों का विस्तृत ब्योरा मांगा है।

Recruitment doctors at PGI Chandigarh appointments for various posts including Senior Resident
चंडीगढ़ पीजीआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पीजीआई चंडीगढ़ में सीनियर रेजिडेंट समेत विभिन्न पदों पर जुलाई सत्र में भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संस्थान के निदेशक प्रो. विवेक लाल ने सभी विभागाध्यक्षों (एचओडी) को लिखित निर्देश जारी कर खाली पदों का विस्तृत ब्योरा मांगा है। उन्हें पांच दिनों के भीतर सभी रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है।

Trending Videos

यह भर्ती सीनियर रेजिडेंट, सीनियर मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ), सीनियर डिमॉन्स्ट्रेटर और जूनियर डिमॉन्स्ट्रेटर पदों पर की जाएगी। पीजीआई प्रशासन ने कहा है कि जुलाई 2026 सत्र के लिए समय पर भर्ती विज्ञापन जारी करने से पहले सभी विभागों से विस्तृत जानकारी अनिवार्य है। रिक्रूटमेंट सेल ने अपने आदेश में कहा है कि 28 फरवरी को भेजे गए निर्देशों के अनुपालन में यह प्रक्रिया तेज की गई है। विभागाध्यक्षों को अपने-अपने विभाग में कार्यरत डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की सूची तैयार कर भेजनी होगी। इसमें नियमित और एडहॉक दोनों श्रेणियों के कर्मचारियों का विवरण शामिल करना जरूरी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल ने कहा कि समय पर आंकड़े मिलने से भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी और संस्थान में डॉक्टरों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि सीनियर रेजिडेंट और डिमॉन्स्ट्रेटर जैसे पद अस्पताल की सेवाओं और शिक्षण व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed