सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Red Alert for Extreme Heat in Chandigarh Heatwave Warning Issued

भीषण गर्मी का रेड अलर्ट: 42 डिग्री तापमान पर तप रहा चंडीगढ़, लू की चेतावनी; अब रातें भी होंगी गरम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 19 May 2026 08:33 AM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जाएगा, जिससे रातें भी गर्म रहेंगी।
 

Red Alert for Extreme Heat in Chandigarh Heatwave Warning Issued
चंडीगढ़ में भीषण गर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

चंडीगढ़ भीषण गर्मी में तप रहा है। सोमवार मई का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया। चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक यानी 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ में अगले 5 दिनों तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। जिससे सीधे धूप और बढ़ेगी।


मौसम विभाग के निदेशक के अनुसार अब चंडीगढ़ भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप की चपेट में है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में अगले 7 दिनों तक 'हीट वेव' का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, यह 20 मई को बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 21 से 23 मई तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
विज्ञापन
Trending Videos


मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जाएगा, जिससे रातें भी गर्म रहेंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed