{"_id":"6a0be5a6b14e99b8480ccae3","slug":"petrol-diesel-price-hike-by-90-paise-current-rates-in-chandigarh-punjab-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Petrol-Diesel Price Hike: फिर बढ़े ईंधन के दाम, अब 90 पैसे का इजाफा; जानें चंडीगढ़ और पंजाब में कहां कितना दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Petrol-Diesel Price Hike: फिर बढ़े ईंधन के दाम, अब 90 पैसे का इजाफा; जानें चंडीगढ़ और पंजाब में कहां कितना दाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 19 May 2026 09:54 AM IST
विज्ञापन
सार
ईंधन के दामों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। तीन दिन पहले ही पेट्रोल-डीजल तीन रुपये लीटर महंगे हुए थे।
पेट्रोल
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार बढ़ोतरी हुई है।
ईंधन के दामों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। अब लुधियाना में पेट्रोल के नए दाम 101.98 रुपये हो गए हैं। वहीं डीजल 91.79 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
पटियाला में पेट्रोल 101.3 रुपये और डीजल का दाम 90.80 रुपये है। अमृतसर में पेट्रोल का भाव 101.30 रुपये और डीजल का 90.80 प्रति लीटर हो गया है।
Trending Videos
ईंधन के दामों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। अब लुधियाना में पेट्रोल के नए दाम 101.98 रुपये हो गए हैं। वहीं डीजल 91.79 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
तीन दिन पहले बढ़े थे भाव
तीन दिन पहले ही पेट्रोल-डीजल तीन रुपये लीटर महंगे हुए थे। इसके बाद चंडीगढ़ में पेट्रोल के दाम 97.24 रुपये हो गए थे। वहीं डीजल 85.25 रुपये प्रति लीटर हो गया था। अब नई बढ़ोतरी से लोगों की जेब पर बोझ पड़ना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला में पेट्रोल 101.3 रुपये और डीजल का दाम 90.80 रुपये है। अमृतसर में पेट्रोल का भाव 101.30 रुपये और डीजल का 90.80 प्रति लीटर हो गया है।
वाहन चालकों में नाराजगी
बताया जा रहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट और ईरान संघर्ष के कारण तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, आम लोगों का कहना है कि पहले से बढ़ी महंगाई के बीच ईंधन के दाम बढ़ने से घरेलू बजट बिगड़ गया है। पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों में नाराजगी देखने को मिली।लोगों का कहना है कि रोजमर्रा के खर्च पहले ही बढ़ चुके हैं और अब पेट्रोल-डीजल महंगा होने से सफर करना भी मुश्किल होता जा रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर नौकरीपेशा लोगों, ऑटो चालकों और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है। शहरवासियों का कहना है कि ईंधन महंगा होने से सब्जियों, दूध और अन्य जरूरी सामान के दाम भी बढ़ेंगे।