सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   RTE Portal Closed in Haryana 41,160 Applications Received for Admissions in Private Schools

हरियाणा में RTE पोर्टल बंद: निजी स्कूलों में दाखिले के लिए 41 हजार 160 आवेदन आए, 19 हजार 319 सीटें खाली

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: Naveen Updated Sun, 19 Apr 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
सार

शिक्षाविदों का मानना है कि आवेदन प्रक्रिया में तकनीकी खामियों और जटिलता के कारण कई पात्र परिवार अंतिम चरण तक नहीं पहुंच पाए। ऐसे में सरकार से मांग उठ रही है कि रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाई जाए, ताकि सभी जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त शिक्षा का लाभ मिल सके।

RTE Portal Closed in Haryana 41,160 Applications Received for Admissions in Private Schools
स्कूल (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश के निजी स्कूलों में आरटीई (शिक्षा का अधिकार) के तहत दाखिले की प्रक्रिया तय समय सीमा के साथ खत्म हो गई है। अंतिम तारीख बीतते ही एडमिशन पोर्टल बंद कर दिया गया। इस बार 60,479 सीटों के मुकाबले केवल 41,160 आवेदन ही दर्ज हुए, जिससे 19,319 सीटें खाली रह गईं। वहीं करीब 14 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी अपने आवेदन अंतिम रूप से जमा नहीं कर सके, जिससे उनका दाखिला अटक गया है।

Trending Videos


शिक्षाविदों का मानना है कि आवेदन प्रक्रिया में तकनीकी खामियों और जटिलता के कारण कई पात्र परिवार अंतिम चरण तक नहीं पहुंच पाए। ऐसे में सरकार से मांग उठ रही है कि रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाई जाए, ताकि सभी जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त शिक्षा का लाभ मिल सके। आवेदन करने वालों में 21,188 लड़के और 19,970 लड़कियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल मिलाकर कई जिलों में सीटों के मुकाबले आवेदन कम रहे, जबकि कुछ जिलों में आवेदन अधिक भी दर्ज हुए। अब शिक्षा विभाग के फैसले पर नजर है कि क्या खाली सीटों को भरने के लिए दोबारा मौका दिया जाएगा।
 
जिला कुल सीटें प्राप्त आवेदन
अंबाला 2380 1872
भिवानी 2235 2465
चरखी दादरी 836 उपलब्ध नहीं
फरीदाबाद 8468 3175
फतेहाबाद 1970 उपलब्ध नहीं
गुरुग्राम 4359 1688
हिसार 3592 2867
झज्जर 2466 1446
जींद 2455 उपलब्ध नहीं
कैथल 1223 1488
करनाल 3336 3925
कुरुक्षेत्र 2109 1876
महेंद्रगढ़ 1874 736
नूंह (मेवात) 2201 734
पलवल 3791 1843
पंचकूला 991 440
पानीपत 3421 1921
रेवाड़ी 1943 1240
रोहतक 2049 1369
सिरसा 2482 1742
सोनीपत 3966 2232
यमुनानगर 2332 3774

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed