{"_id":"69e5e5b4d744e4648209d112","slug":"karna-kaithal-highway-jam-family-enraged-over-murder-of-youth-in-gondar-village-demand-arrest-of-accused-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"करना-कैथल हाईवे जाम: गोंदर गांव में युवक की हत्या पर भड़के परिजन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करना-कैथल हाईवे जाम: गोंदर गांव में युवक की हत्या पर भड़के परिजन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Mon, 20 Apr 2026 02:07 PM IST
Link Copied
गोंदर गांव में जमानत पर आए युवक की हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए परिजनों ने रविवार को करनाल-कैथल हाईवे पर जाम कर दिया। लोगों ने सड़क के बीचों-बीच ट्रैक्टर खड़े कर शव को हाईवे पर रखा। इसके बाद मौके पर लंबा जाम लग गया। वहीं, परिजनों ने प्रशासन को अल्टीमेटल दिया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक वह न तो जाम खोलेंगे और न ही शव को उठाएंगे। सूचना पर डीएसपी असंध गोरखपाल राणा, डीएसपी हेडक्वार्टर संदीप कुमार पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन नहीं माने। परिजनों ने पुलिस के समक्ष गांव के ही पांच लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक सूरज के पिता कर्मबीर ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, बेटे के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। परिजनों ने सुबह 11 बजे से ही निसिंग में गुरूद्वारा रोड़ी साहब चौक पर जाम लगा दिया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं यहां से आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।