सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Senior citizens' fashion show became an attraction, confidence and passion were displayed on the ramp.

Chandigarh News: वरिष्ठ नागरिकों का फैशन शो बना आकर्षण, रैंप पर दिखा आत्मविश्वास और जज्बा

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Senior citizens' fashion show became an attraction, confidence and passion were displayed on the ramp.
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी सीनियर सिटीजंस एसोसिएशन (टीएससीए) ने रविवार को सेक्टर-33बी के कम्युनिटी सेंटर में मासिक मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया। विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 60 से 75 वर्ष और 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों के लिए फैशन शो सह मॉडलिंग प्रतियोगिता रहा। कार्यक्रम में करीब 50 पुरुष और महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैंप पर वरिष्ठ नागरिकों का आत्मविश्वास, गरिमा और आकर्षक प्रस्तुति देखते ही बनती थी। उनकी ऊर्जा और जोश ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह नजारा युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक रहा। खास बात यह रही कि कुछ सुपर सीनियर नागरिकों ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और छड़ी के सहारे रैंप वॉक कर अदम्य साहस और जज्बे का परिचय दिया।
Trending Videos

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रख्यात फैशन विशेषज्ञ नेहा, समाजसेवी मीनू, फॉस्वेक के चेयरमैन बलजिंदर सिंह बिट्टू और तेरा ही तेरा मिशन के डीपी सिंह शामिल रहे। महिला वर्ग में रेखा छाबड़ा, प्रीतम कौर खरबंदा और अरुणा बधवार ने अपने-अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पुरुष वर्ग में गोपाल कृष्ण सूद और मोहिंदर सिंह को उनके वर्ग में सर्वश्रेष्ठ मॉडल चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर टीएससीए की अध्यक्ष राजिंदर कौर निम्मी ने कहा कि ऐसे आयोजन वरिष्ठ नागरिकों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो अकेले जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान मार्च माह में जन्मे सदस्यों का केक काटकर जन्मदिन भी मनाया गया। अंत में सभी को नवरात्र के उपलक्ष्य में बिना प्याज-लहसुन का सात्विक भोजन परोसा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed