सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   NRI Builds Statue of Liberty on His Home Rooftop in Jalandhar mini New York see video

जालंधर में भी मिनी न्यूयॉर्क: NRI ने घर की छत पर बना दी स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, देखने आ रहे लोग, कितना आया खर्च?

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Tue, 24 Mar 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के जालंधर में भी मिनी न्यूयॉर्क है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां एक एनआरआई ने अपने घर की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी लगवाया है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। 

NRI Builds Statue of Liberty on His Home Rooftop in Jalandhar mini New York see video
घर की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जालंधर के किशनपुरा इलाके में इन दिनों एक घर की छत पर लगा ‘स्टेचू ऑफ लिबर्टी’ लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। घर की चौथी मंजिल पर स्थापित यह प्रतिमा शहर के कई हिस्सों से दूर से ही दिखाई देती है। आसपास ही नहीं, बल्कि दूर-दूर से लोग इस अनोखे नजारे को देखने और तस्वीरें खिंचवाने के लिए पहुंच रहे हैं। किशनपुरा में यह घर एक एनआरआई का है, जिन्होंने घर की छत पर स्टेचू ऑफ लिबर्टी की प्रतिमा लगवाई है।

Trending Videos


बीते कई वर्षों से अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में रह रहे एनआरआई गुरजीत सिंह माथारू ने अपने घर की छत पर ‘स्टेचू ऑफ लिबर्टी’ लगवाया है। उन्होंने बताया कि वह पिछले 26 वर्षों से न्यूयॉर्क में बसे हुए हैं और हर साल भारत आकर कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताते हैं। न्यूयॉर्क सिटी से जुड़ी सबसे बड़ी पहचान ‘स्टेचू ऑफ लिबर्टी’ है, जिसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं। इसी याद और लगाव को अपने साथ जोड़ने के लिए उन्होंने अपने घर की छत पर यह प्रतिमा स्थापित करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरजीत सिंह ने बताया कि इस स्टेचू को तैयार करने में करीब 3 लाख का खर्च आया और इसे बनाने में लगभग 20 से 25 दिन लगे। तीन दिन पहले इसे छत पर स्थापित किया गया, जिसके बाद से लगातार लोग इसे देखने पहुंच रहे हैं। कई लोग स्टेचू के साथ तस्वीरें खिंचवाकर सोशल मीडिया पर भी साझा कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि वह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के बड़े प्रशंसक हैं। इसी कारण उन्होंने अपने घर की छत पर सिद्धू मूसेवाला के पोस्टर भी लगाए हैं और अक्सर उनके गाने सुनते हैं। किशनपुरा में लगा यह ‘मिनी न्यूयॉर्क’ अब शहर में चर्चा का विषय बन चुका है और स्थानीय लोगों के लिए गर्व और उत्सुकता का केंद्र बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed