सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Ration distribution resumed after the server was fixed, with 70% of families receiving it so far.

Chandigarh-Haryana News: सर्वर ठीक होने के बाद बंटने लगा राशन, अब तक 70 फीसदी परिवारों को मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
- तकनीकी दिक्कत के कारण 1.56 करोड़ लाभार्थियों का अटक गया था राशन
Trending Videos


चंडीगढ़। तकनीकी दिक्कत दूर होने के बाद सरकारी डिपो पर राशन वितरण तेज हो गया है। अंत्योदय राशन कार्ड (गुलाबी) और गरीबी रेखा से नीचे वाले (बीपीएल) 70 फीसदी परिवारों को राशन मिल चुका है। सरकारी राशन डिपो पर 2017 में लगी 2जी मशीनों में तकनीकी दिक्कत के चलते इस महीने करीब 1 करोड़ 56 लाख 12 हजार 157 लाभार्थियों को राशन मिलने में लेटलतीफी हुई है।

प्रदेश के करीब 9194 राशन डिपो पर पुरानी हो चुकी बायोमीट्रिक मशीनों का सर्वर बंद होने से राशन वितरण में दिक्कत आई थी। 5 जी के दौर में भी ये मशीनें 2जी नेटवर्क पर आधारित हैं जिसके कारण डिपो होल्डरों को लंबे समय से धीमी नेटवर्क स्पीड, सॉफ्टवेयर अपडेट में दिक्कत और खराब बैटरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में अंत्योदय योजना के राशन कार्डों की संख्या 2 लाख 93 हजार 746 है जिसके तहत 8 लाख 30 हजार 567 लाभार्थी हैं। इन लाभार्थियों को प्रति कार्ड 35 किलो गेंहू (निशुल्क), एक किलो चीनी (13 रुपये प्रति किलो) तथा दो लीटर सरसों का तेल (50 रुपये प्रति लीटर) मिलता है। गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) श्रेणी में कार्डों की संख्या 36 लाख 94 हजार 409 है जिसके तहत 1 करोड़ 47 लाख 81 हजार 590 लाभार्थी है। इन लाभार्थियों को एक कार्ड पर प्रति सदस्य 5 किलो गेंहू (निशुल्क), एक किलो चीनी (13 रुपये प्रति किलो), दो लीटर सरसों का तेल (50 रुपये प्रति लीटर) मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed