सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   National Badminton Championship to be held in Punjab after 40 years

40 साल का इंतजार खत्म: जालंधर में होगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, देशभर से 350 शटलर दिखाएंगे दमखम

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Mon, 23 Mar 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब में 40 साल बाद नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप होने जा रही है। प्रतियोगिता रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम, जालंधर में आयोजित होगी। इसमें 33 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लगभग 350 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

National Badminton Championship to be held in Punjab after 40 years
जानकारी देते पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रितिन खन्ना। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब में बैडमिंटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य 40 साल बाद राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने 38वीं सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप पंजाब को सौंपी है।

Trending Videos


पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रितिन खन्ना ने बताया कि यह चैंपियनशिप 9 से 12 दिसंबर 2026 तक रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम, जालंधर में आयोजित होगी। इसमें 33 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लगभग 350 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पंजाब में पिछली बार राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 1987 में जालंधर में ही आयोजित हुई थी। खन्ना ने बताया कि विजेताओं को कुल 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस चैंपियनशिप में अंडर-13 लड़के और लड़कियों के सिंगल्स और डबल्स मुकाबले होंगे, जो बीएआई अधिकारियों की निगरानी में कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों, कोच, मैनेजर और अधिकारियों के रहने और खाने की व्यवस्था पीबीए द्वारा की जाएगी। खन्ना ने कहा कि इस आयोजन से राज्य के उभरते खिलाड़ियों को बड़ा फायदा मिलेगा और उन्हें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को देखने और उनके साथ खेलने का अवसर मिलेगा।

गौरतलब है कि रायज़ादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में पिछले पांच वर्षों में 1 करोड़ रूपए की लागत से बड़ा सुधार किया गया है। अब यहां 10 कोर्ट, जिम, रेस्टोरेंट, स्पोर्ट्स शॉप और फिजियोथेरेपी सेंटर की सुविधाएं उपलब्ध हैं। रितिन खन्ना, जो पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं को खेल में उनके योगदान के लिए पंजाब के राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed