फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Strike by municipal and fire department workers continues in Haryana Talks with ministers fail

हरियाणा में निकाय-दमकल कर्मी हड़ताल जारी: मंत्रियों से वार्ता विफल, नियमित करने की मांग पर नहीं बनी सहमति

Thu, 06 Aug 2026 09:29 AM IST
Naveen अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: Naveen Updated Thu, 06 Aug 2026 09:29 AM IST
सार

हरियाणा के सभी 87 निकायों में कच्चे-पक्के करीब 25 हजार सफाई कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं। इनके अलावा अन्य निकाय कर्मचारी भी काम बंद रखेंगे। लिपिक, सीवरेज और कार्यालयों से जुड़े कर्मचारियों से भी अपील की गई है।

विज्ञापन
Strike by municipal and fire department workers continues in Haryana Talks with ministers fail
हड़ताल - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में निकाय और दमकल कर्मचारी वीरवार से तीन दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। बुधवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में सरकार और कर्मचारी यूनियनों के बीच करीब तीन घंटे हुई वार्ता भी बेनतीजा रही। कर्मचारियों को नियमित करने की मांग पर सरकार ने 30 सितंबर तक का समय मांगा, लेकिन यूनियनों ने इसे मानने से मना कर दिया। इसके बाद प्रदेशभर में 40 हजार से अधिक निकाय और दमकल कर्मचारी हड़ताल पर चले गए।

विज्ञापन


वार्ता में राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। यूनियन की ओर से हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री, हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह, महासचिव गुलशन भारद्वाज समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। इससे पहले निकाय व सफाई कर्मचारियों ने 1 मई से काम बंद किया था। 14 मई को वार्ता के बाद हड़ताल वापस ली गई थी। पिछले सप्ताह हुई बैठक में भी कोई समाधान नहीं निकला था।
विज्ञापन


25 हजार सफाई कर्मचारी हड़ताल में
प्रदेश के सभी 87 निकायों में कच्चे-पक्के करीब 25 हजार सफाई कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं। इनके अलावा अन्य निकाय कर्मचारी भी काम बंद रखेंगे। लिपिक, सीवरेज और कार्यालयों से जुड़े कर्मचारियों से भी अपील की गई है। 103 दमकल केंद्रों पर तैनात करीब 2100 कर्मचारी भी काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार : कोर्ट के निर्देशों के कारण मांगा समय
निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि कई मांगों पर सहमति बनी है। नियमित करने के मामले में कोर्ट के निर्देशों की जानकारी दी गई। सरकार ने एक माह का समय मांगा था लेकिन यूनियन तैयार नहीं हुई।


यूनियन बोली-लिखित आदेश क्यों नहीं जारी किए
राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने कहा कि सहमति बनी थी तो लिखित आदेश जारी क्यों नहीं किए गए। सफाई और सीवरेज से जुड़े ठेके भी रद्द किए जाने चाहिए।

ये सेवाएं हो सकती हैं बाधित
सीवरमैन व निकाय कर्मी सीवरेज-पेयजल आपूर्ति का काम नहीं करेंगे। निकायों में प्राॅपर्टी टैक्स जमा करने व प्रमाण-पत्र बनने के कार्य बाधित हो सकते हैं। निकायों के कच्चे-पक्के कर्मचारी भी सफाई नहीं करेंगे। दमकल केंद्रों पर आपातकालीन सेवाएं छोड़कर फायरमैन, चालक, परिचालक हड़ताल पर रहने के कारण आग बुझाने से संबंधित कार्य बाधित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed