फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students learned about the heroic tales of the Kargil warriors.

Chandigarh News: कारगिल के रणबांकुरों की वीरगाथा से रूबरू हुए विद्यार्थी

Fri, 24 Jul 2026 06:08 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Students learned about the heroic tales of the Kargil warriors.
पूर्व सैन्य अधिकारियों ने पीयू में साझा किए साहस और संघर्ष के अनुभव, युवाओं को राष्ट्रसेवा का संदेश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़।
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) के रक्षा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययन विभाग ने जम्मू-कश्मीर स्टडी सेंटर और निम्बस डिफेंस अकादमी के सहयोग से कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। लॉ ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और अदम्य शौर्य को श्रद्धांजलि अर्पित करना था।
समारोह की मुख्य अतिथि पीयू की वाइस चांसलर प्रो. रेणु विग ने शहीदों को नमन करते हुए युवाओं से सैनिकों के अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए एक डिक्लेमेशन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के पूर्व सैन्य अधिकारियों ने पैनल चर्चा के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए। कर्नल पीके ढाका ने दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों के बीच लड़ी गई लड़ाई को याद किया। वहीं, विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) विकास ने भारतीय वायुसेना की निर्णायक भूमिका पर प्रकाश डाला, जबकि कैप्टन मनीष कुमार ने दुर्गम चोटियों पर झेली गई चुनौतियों को दर्शाती एक वीडियो प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य झलकियां
आयोजक: रक्षा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययन विभाग (पीयू), J&K स्टडी सेंटर एवं निम्बस डिफेंस अकादमी।
गतिविधियां: पूर्व सैन्य अधिकारियों के साथ पैनल चर्चा, वीडियो प्रस्तुति और डिक्लेमेशन प्रतियोगिता।
मुख्य संदेश: युवाओं में राष्ट्रसेवा, अनुशासन और देशभक्ति की भावना का संचार करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed