सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students were enraged after the shooting, saying if the security chief did not step down, Sartaj Night would be halted.

Chandigarh News: फायरिंग के बाद भड़के छात्र, बोले-सिक्योरिटी चीफ नहीं हटे तो सरताज नाइट ठप

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Students were enraged after the shooting, saying if the security chief did not step down, Sartaj Night would be halted.
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू में सोपू नेता पर फायरिंग की घटना के बाद विद्यार्थियों में भारी आक्रोश है। मंगलवार शाम बड़ी संख्या में सोपू समेत अन्य छात्र स्टूडेंट्स सेंटर पर जुटे और जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए चीफ सिक्योरिटी अफसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
Trending Videos

प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि यदि बुधवार सुबह तक चीफ सिक्योरिटी अफसर इस्तीफा नहीं देते तो वे बुधवार शाम आयोजित होने वाली सरताज नाइट कार्यक्रम को स्टेज पर चढ़कर बंद कर देंगे। शाम को शुरू हुआ प्रदर्शन करीब दो घंटे तक जारी रहा। इस दौरान डीएसडब्ल्यू प्रो. वाईके रावल, प्रो. नमिता गुप्ता और चीफ सिक्योरिटी अफसर विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर के अंदर फायरिंग की घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। कैंपस में कोई भी सुरक्षित नहीं है। बाहरी लोग आसानी से परिसर में कैसे प्रवेश कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने पिछले साल छात्र आदित्य ठाकुर की हत्या का मुद्दा भी उठाया और कहा कि उस घटना के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था में कोई ठोस सुधार नहीं किया गया। उन्होंने मांग की कि कैंपस में बाहरी लोगों की एंट्री पर सख्ती से रोक लगाई जाए और सुरक्षा को मजबूत किया जाए।
कोट...
कैंपस की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। फायरिंग की घटना का गंभीर संज्ञान लिया गया हैष। चंडीगढ़ पुलिस जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ट्रैक किया जा रहा है। -प्रो. वाईपी वर्मा, रजिस्ट्रार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed