सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Such a posture that made you bite your fingers

Chandigarh News: ऐसा आसन जिसको देख दांतों तले दबा लीं अंगुलियां

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Such a posture that made you bite your fingers
विज्ञापन
चंडीगढ़। अखिल भारतीय सिविल सेवा योगासन चैंपियनशिप के पहले दिन वैभव वामन श्रीरामे, यशोदा रानी, शीना दिनेश ने अपने-अपने वर्ग में बाजी मारी। इसका आयोजन चंडीगढ़ प्रशासन के खेल विभाग द्वारा किया जा रहा है। यह आयोजन 17 से 21 मार्च 2026 तक सेक्टर-23 स्थित टेबल टेनिस हॉल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, चंडीगढ़ में सेंट्रल सिविल सर्विसेज कल्चरल एंड स्पोर्ट्स बोर्ड नई दिल्ली के तत्वावधान में किया जा रहा है।
Trending Videos

इस चैंपियनिशप में देशभर के विभिन्न राज्य सचिवालयों एवं क्षेत्रीय खेल बोर्ड से लगभग 350 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस आयोजन का उद्देश्य सिविल सेवकों के बीच योगासन के माध्यम से फिटनेस, अनुशासन और पारंपरिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। इसमें मुख्य अतिथि दो बार ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता गुरजंत सिंह रहे। उन्होंने मार्च पास्ट और टीमों के परिचय के बाद चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। इस मौके पर संयुक्त खेल निदेशक डॉ. महेंद्र सिंह और संयोजक सीसीएससीएसबी नीवा सिंह और स्पोर्ट्स विभाग के आईवाईए डॉ. भगवंत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजल्ट
पारंपरिक एकल (पुरुष) – 40 वर्ष से कम आयु
1.
वैभव वामन श्रीरामे (गुजरात आरएसबी) – 40.50 अंक – प्रथम स्थान

2.
प्रेम सिंह राजपुरोहित (आरएसबी बेंगलुरु) – 35.25 अंक – द्वितीय स्थान

3.
राजेंद्र कुमार (हरियाणा सचिवालय) – 34.875 अंक – तृतीय स्थान



• पारंपरिक एकल (महिला) – 40–50 वर्ष आयु वर्ग

1.
यशोदा रानी (हरियाणा सचिवालय) – 32.00 अंक – प्रथम स्थान

2. कल्पनाबेन के. पटेल (गुजरात सचिवालय) – 31.50 अंक – द्वितीय स्थान

3.
नीलम पुरी बिष्ट (आरएसबी उत्तराखंड) – 31.00 अंक – तृतीय स्थान



• पारंपरिक एकल (महिला) – 50 वर्ष से अधिक आयु

1. शीना दिनेश (गुजरात आरएसबी) – 32.50 अंक – प्रथम स्थान

2. लता शिरसाठ (महाराष्ट्र सचिवालय) – 31.75 अंक – द्वितीय स्थान

3. हनी कोली (केंद्रीय सचिवालय, दिल्ली) – 31.25 अंक – तृतीय स्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed