{"_id":"69ba5103f62d4d1ca70d02be","slug":"man-shot-dead-in-chandigarh-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में फिर फायरिंग: जिम से निकले प्राॅपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, बाइक पर आए बदमाशों ने मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में फिर फायरिंग: जिम से निकले प्राॅपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, बाइक पर आए बदमाशों ने मारी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:45 PM IST
विज्ञापन
सार
चंडीगढ़ सेक्टर नाै के एक जिम से निकले प्राॅपर्टी डीलर को गोलियों से भून दिया गया। शहर में लगातार दूसरे दिन फायरिंग से दहशत फैल गई है।
चंडीगढ़ में युवक की हत्या
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
चंडीगढ़ में 20 घंटे के अंदर एक बार फिर फायरिंग हुई है।
सेक्टर नाै में मध्य मार्ग पर हेयर मास्टर सैलून के सामने पांच से छह गोलियां मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। युवक जिम से निकलकर ब्लैक फॉरच्यूनर में बैठा था। उस पर आठ से दस गोलियां चलाई गई।
Trending Videos
सेक्टर नाै में मध्य मार्ग पर हेयर मास्टर सैलून के सामने पांच से छह गोलियां मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। युवक जिम से निकलकर ब्लैक फॉरच्यूनर में बैठा था। उस पर आठ से दस गोलियां चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राॅपर्टी डीलर था मृतक
मृतक की पहचान चरणप्रीत नागरा के रूप में हुई है जो मुल्लांपुर के कुभेरी गांव का रहने वाला था। नागरा इंस्टाग्राम पर भी काफी प्रसिद्ध था। वह प्राॅपर्टी डीलिंग का काम करता था। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और जांच शुरू की।
बाइक पर आए थे आरोपी
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो युवक आए थे। एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा और दूसरे आरोपी ने नागरा पर करीब 7-8 राउंड फायरिंग कर दी। उसे पीजीआई ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। चश्मदीदों के अनुसार, चरणप्रीत की छाती में गोलियां मारी गई हैं।पीयू में मंगलवार को सोपू नेता पर हुई थी फायरिंग
चंडीगढ़ में लगातार दूसरे दिन फायरिंग हुई है। मंगलवार शाम को पंजाब यूनिवर्सिटी में सोपू के नेता पर गोलियां चलाई गई थी। हालांकि युवक बाल-बाल बच गया था।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन