सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Attackers gule out victim's eye and flee, panic ensues

कोरबा में खौफनाक वारदात: अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग की आंख निकाली, हालत नाजुक; गांव में फैली ये अफवाह

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 18 Mar 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां अज्ञात हमलावरों ने 80 वर्षीय बुजुर्ग पर इतना घातक हमला किया कि उनकी एक आंख निकाल ली गई। घटना के बाद बच्चा चोर गिरोह सक्रिय होने की अफवाहों से पूरे इलाके में सनसनी और डर का माहौल है।

Attackers gule out victim's eye and flee, panic ensues
बुजुर्ग की आंख में लगी चोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा जिले के चैतमा चौकी अंतर्गत ग्राम बर्रा में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने एक बुजुर्ग पर इस कदर हमला किया कि उनकी एक आंख ही निकाल ले गए। इस हिंसक घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Trending Videos


ग्रामीणों के बीच ‘बच्चा चोर गिरोह’ के सक्रिय होने की चर्चाओं ने डर का माहौल बना दिया है। गांव में घुस आए कुछ अज्ञात लोगों ने एक वृद्ध व्यक्ति को अपना निशाना बनाया। हमले में बुजुर्ग की आंख गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है। घायल बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी स्थिति नाजुक बताते हुए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में यह बात तेजी से फैल रही है कि हमलावर बच्चा चोर गिरोह के सदस्य हो सकते हैं। आसपास के ग्रामों में इस बात की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है। ग्रामीण रात में पहरा देने को मजबूर हैं।

घायल 80 वर्षीय हीरा सिंह सरुता ग्राम बर्रा के निवासी हैं। मंगलवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह अपने कमरे में सो रहे थे। इस दौरान अचानक से हमलावर आए और उन पर हमला करना शुरू कर दिया। चीख पुकार मचाने पर हमलावर मौके से भाग खड़े हुए। रात में ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई थी।

चैतमा चौकी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायल बुजुर्ग को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed