{"_id":"69ba377c8bac9083d108fa02","slug":"two-youths-killed-two-others-seriously-injured-in-a-speeding-car-morena-news-c-1-1-noi1227-4062872-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरैना में तेज रफ़्तार कार का आतंक: दो बाइकों को रौंदा; दो युवकों की मौके पर ही मौत, दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरैना में तेज रफ़्तार कार का आतंक: दो बाइकों को रौंदा; दो युवकों की मौके पर ही मौत, दो गंभीर रूप से घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: मौरेना ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
सार
अंबाह-पोरसा मार्ग पर तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौके पर मौत हो गई और दो गंभीर घायल हुए। घायलों को मुरैना रेफर किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
दोनों युवकों के शवो को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया
विज्ञापन
विस्तार
अंबाह-पोरसा मार्ग पर पाली की ताल के पास एक अनियंत्रित अर्टिगा कार ने दो अलग-अलग बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को उपचार के लिए भिजवाया।
Trending Videos
सनाईपुरा निवासी मनमोहन सखवार अपने भतीजे अभिषेक और नरोत्तम के साथ अंबाह अस्पताल से रैबीज का इंजेक्शन लगवाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पाली की ताल के पास तेज रफ्तार कार ने पहले उनकी बाइक को टक्कर मारी और फिर सामने से आ रही दूसरी बाइक से जा टकराई। इस हादसे में मनमोहन सखवार और दूसरी बाइक के चालक वकील जाटव निवासी गोहद की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- इंदौर हादसे की दर्दनाक दास्तान: बिहार से इलाज के लिए आया था सेठिया परिवार, धमाके में सभी जिंदा जले
हादसे में घायल अभिषेक और नरोत्तम की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें अंबाह अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मुरैना रेफर कर दिया गया।एसडीओपी रवि भदौरिया ने घायलों के लिए तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें रवाना कराया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के दौरान कार की रफ्तार काफी अधिक थी, जिससे बाइक सवारों को संभलने का मौका नहीं मिला।
एसडीओपी रवि भदौरिया ने बताया कि दुर्घटना कारित करने वाले वाहन की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार कार चालक की तलाश की जा रही है और मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कमेंट
कमेंट X