सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   2 quintals of Nilgai meat found in the fridge, hunted in Chambal and supplied to hotels

Morena News: नीलगाय के शिकार का खुलासा, घर से मिला 2 क्विंटल मांस, आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: मौरेना ब्यूरो Updated Sun, 15 Mar 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
सार

मुरैना जिले के सरायछोला थाना क्षेत्र के जारह गांव में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नीलगाय के शिकार और मांस तस्करी के मामले का खुलासा किया है। हिंदू संगठनों से मिली सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने ग्राम जातवर में सोनू नागर के घर पर छापा मारा, जहां से करीब दो क्विंटल नीलगाय का मांस बरामद हुआ।

2 quintals of Nilgai meat found in the fridge, hunted in Chambal and supplied to hotels
आरोपी हुआ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुरैना जिले में नीलगाय का शिकार कर उसका मांस ढाबों और होटलों तक पहुंचाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने सरायछोला थाना क्षेत्र के जारह गांव में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के घर से करीब दो क्विंटल नीलगाय का मांस बरामद किया है। आरोपी ने मांस को घर के अंदर फ्रिज और बोरियों में भरकर रखा हुआ था। वन विभाग ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Trending Videos


सूचना मिलते ही वन विभाग ने मारा छापा

बताया जा रहा है कि हिंदू संगठनों ने वन विभाग को सूचना दी थी कि एक घर में भारी मात्रा में मांस रखा हुआ है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने ग्राम जातवर में सोनू नागर के घर पर छापा मारा। छापे के दौरान मौके पर रिंकू खान पुत्र अकबर खान मिला। जब टीम ने घर में रखे बड़े फ्रिज की तलाशी ली तो उसमें चार प्लास्टिक की बोरियों में भरा करीब दो क्विंटल नीलगाय का मांस मिला। वन विभाग ने तुरंत मांस को जब्त कर लिया और आरोपी रिंकू खान को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीहड़ से बरामद हुआ नीलगाय का सिर और चमड़ी

गिरफ्तार आरोपी रिंकू खान की निशानदेही पर वन विभाग की टीम ने सिहोरी गांव के बीहड़ में भी दबिश दी। यहां से टीम ने शिकार की गई नीलगाय का सिर और चमड़ी भी बरामद की। जांच में सामने आया कि तस्कर बीहड़ में मौजूद नीलगायों को पकड़कर वहीं उनका शिकार करते थे और मांस तैयार कर लेते थे।

ढाबों और दूसरे जिलों में होती थी सप्लाई

वन विभाग की शुरुआती जांच में पता चला है कि लंबे समय से नीलगाय का शिकार कर उसका मांस होटलों, ढाबों और आसपास के जिलों में सप्लाई किया जा रहा था। तस्कर इस मांस को खासतौर पर आसपास के मेवाती होटलों और अन्य जिलों में बेचते थे। अब वन विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि इस तस्करी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- MP: एक तरफा प्यार की सनक में रच डाली अपहरण की साजिश, पुलिस को लगी भनक तो तीन आरोपियों को यहां से दबोचा

आरोपी से लगातार पूछताछ

वन विभाग के अधीक्षक श्याम सिंह चौहान ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रिंकू खान से लगातार पूछताछ की जा रही है। उसकी निशानदेही पर बीहड़ से नीलगाय का सिर और चमड़ी भी बरामद की गई है। इस मामले में एक महिला मदीना उर्फ लाली नट नागर को भी पकड़ा गया है। फिलहाल आरोपी रिंकू खान और मकान मालिक सोनू नागर के खिलाफ कार्रवाई की गई है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

पहले भी मोर के शिकार का लग चुका है आरोप

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक करीब चार साल पहले भी इस आरोपी पर राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने का आरोप लग चुका है। बताया जाता है कि मोर का मांस दुर्लभ माना जाता है और इसकी ऊंचे दामों में सप्लाई की जाती थी। इस मामले में भी आरोपी के खिलाफ पहले केस दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed