सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Case Registered Against Retired Merchant Navy Officer and Wife Halwara

Halwara: रिटायर्ड मर्चेंट नेवी अफसर और पत्नी पर केस दर्ज, भतीजे से मारपीट करने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Wed, 18 Mar 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
सार

जसप्रीत सिंह निवासी अकालगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह भारतीय वायु सेना केंद्र हलवारा के अधीन चल रहे एयरफोर्स स्कूल में टीचर है। उसके चाचा हरभाग सिंह और चाची परमजीत कौर निवासी सुधार बाजार नई आबादी अकालगढ़ उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं।

Case Registered Against Retired Merchant Navy Officer and Wife Halwara
थाना सुधार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हलवारा में मर्चेंट नेवी के रिटायर्ड अफसर हरभाग सिंह की मुसीबतें बढ़ गई हैं। थाना सुधार की पुलिस ने हरभाग सिंह और उनकी पत्नी परमजीत कौर के खिलाफ भतीजे जसप्रीत सिंह की मारपीट करने और जान से मारने की धमकियां देने समेत कई संगीन आपराधिक धारा में केस दर्ज किया है।
Trending Videos


डीएसपी दाखा वरिंदर सिंह खोसा और थाना सुधार के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि कानूनी प्रकिया पूरी करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जसप्रीत सिंह निवासी अकालगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह भारतीय वायु सेना केंद्र हलवारा के अधीन चल रहे एयरफोर्स स्कूल में टीचर है। उसके चाचा हरभाग सिंह और चाची परमजीत कौर निवासी सुधार बाजार नई आबादी अकालगढ़ उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। वह अपने माता पिता के साथ अकालगढ़ के पुश्तैनी मकान में रहता हैं और चाचा चाची उन्हें इस घर से जबरन बेदखल करना चाहते हैं। आरोपी अपनी ऊंची पहुंच और पैसे के बल पर उनके हिस्से का मकान भी हड़पना चाहते हैं। 

इसी मंशा से उनके घर में घुसे चाचा हरभाग सिंह और चाची परमजीत कौर ने गाली गलौच करते हुए उन पर जानलेवा हमला कर दिया। जान बचाने के लिए उसने दायां हाथ आगे कर दिया, जिस पर गहरी चोटें आई हैं। बीमार पिता मोहन सिंह ने बीच बचाव किया जिसके बाद दोनों आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। 

जांच अधिकारी अमृतपाल सिंह ने बताया कि जसप्रीत सिंह के बयान और सरकारी अस्पताल रायकोट से प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर रिटायर्ड मर्चेंट नेवी अफसर हरभाग सिंह और उनकी पत्नी परमजीत कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed