सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Youth dies in car crash at deadly turn, second fatal accident in 14 days sparks public outrage

Udaipur News: खतरनाक मोड़ पर फिर गई जान, कार हादसे में युवक की मौत, 14 दिन में दूसरी घटना से लोगों में आक्रोश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Wed, 18 Mar 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
सार

उदयपुर में एक खतरनाक टर्न फिर जानलेवा साबित हुआ, जहां तेज रफ्तार कार हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

Udaipur News: Youth dies in car crash at deadly turn, second fatal accident in 14 days sparks public outrage
कार हादसा में बीजेपी नेता के दामाद की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा खेलगांव के पास हनुमानजी मंदिर टर्न पर हुआ, जहां कार अनियंत्रित होकर करीब 12 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान हिमांशु सालवी (पुत्र रामचंद्र सालवी) निवासी बोहरा गणेशजी के रूप में हुई है। वह बीजेपी जिला शहर महामंत्री देवीलाल सालवी के दामाद थे और यूनिवर्सिटी रोड पर सलून संचालित करते थे। हादसे में उनके साथ मौजूद दोस्त राहुल सिंह घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'पंचायत चुनाव से डरकर ग्रामीण विकास रोक रही भाजपा', टीकाराम जूली ने बताया 1900 करोड़ फंड पर संकट

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों किसी काम से लौट रहे थे। हनुमानजी मंदिर टर्न पर पहुंचते ही कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि हिमांशु सालवी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण नियंत्रण बिगड़ा और टक्कर के दौरान उनकी गर्दन कार के गेट से टकरा गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जबकि घायल राहुल सिंह का अस्पताल में इलाज जारी है।

14 दिन में दूसरी मौत, नहीं सुधरे हालात
स्थानीय लोगों के अनुसार हनुमानजी मंदिर का यह टर्न बेहद खतरनाक है और यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। करीब 14 दिन पहले भी इसी स्थान पर एक बाइक सवार युवक की मौत हो चुकी है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार यूडीए से इस टर्न पर सुरक्षा इंतजाम जैसे बाउंड्री वॉल और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यह टर्न खासकर बाहरी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed