सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   take optional roads near jhandewalan temple during navratri

Delhi NCR News: जिन्हें झंडेवालान मंदिर नहीं जाना, वैकल्पिक मार्ग लें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झंडेवालान मंदिर में नवरात्रि समारोह के लिए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । बद्री भगत झंडेवालान मंदिर सोसाइटी की ओर से आयोजित झंडेवालान माता मंदिर में नवरात्रि समारोह को देखते हुए 19 से 27 मार्च तक बड़ी संख्या में भक्तों के मंदिर आने की उम्मीद है। इस दाैरान गाड़ियों की सुचारू आवाजाही और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी है कि जिनको मंदिर नहीं जाना है, वह मंदिर के पास के मार्गों पर जाने से बचें।
इन सड़कों से बचें
रानी झांसी रोड, देश बंधु गुप्ता रोड (डीबीजी रोड) और पहाड़गंज चौक से कालकादास चौक तक।

यात्रियों के लिए सलाह
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने नवरात्रि त्योहार के दौरान मध्य जिले और करोल बाग इलाकों की ओर जाने वाले यात्रियों को फैज़ रोड के रास्ते वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और रानी झांसी रोड पर लगने वाले जाम से बचने के लिए आईएसबीटी कश्मीरी गेट की ओर जाने के लिए पंचकुइयां रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तों को सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि मंदिर क्षेत्र के आसपास मुख्य सड़कों पर किसी भी प्रकार की अवैध पार्किंग की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed