सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   police arrested accused In connection with suspicious death of watchman in Raigarh

दोस्त ही निकला कातिल: रायगढ़ में चौकीदार की हत्या, प्लास्टिक के टुकड़े से खुला राज; पकड़ा गया साथी अजहर अली

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 18 Mar 2026 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ में बिजली कंपनी के टावर चौकीदार लखन उर्फ धरभुईया चौधरी की संदिग्ध मौत का मामला सुलझ गया है। खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में उसके साथी अजहर अली ने टॉर्च से मारकर और गला दबाकर हत्या कर दी।

police arrested accused In connection with suspicious death of watchman in Raigarh
चौकीदार की हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायगढ़ जिले में एक चौकीदार की संदिग्ध मौत के मामले में आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी थी। मृतक के मुंह में मिले प्लास्टिक के टुकड़े के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।

Trending Videos


यह मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। 10 मार्च की सुबह ग्राम मिलूपारा में बिजली कंपनी के टावर में चौकीदारी करने वाले लखन उर्फ धरभुईया चौधरी (46 वर्ष, पश्चिम बंगाल निवासी) का शव खेती में मिला था। तमनार पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड की मदद ली। शुरुआत में मृतक के साथी अजहर अली ने खुद को प्रत्यक्षदर्शी बताते हुए पुलिस को गुमराह किया। उसने बताया कि 9 मार्च की रात 4-5 अज्ञात लोगों ने लखन को पकड़ लिया और उसे भी थप्पड़ मारकर भगा दिया। पुलिस को आसपास के लोगों से पूछताछ में अजहर की कहानी झूठी लगी। अजहर अली बार-बार अपने बयान बदल रहा था और नई-नई बातें बता रहा था।

प्लास्टिक के टुकड़े से खुला राज
डॉक्टर ने मामले को होमीसाइडल बताया। उन्होंने मृतक के मुंह में एक प्लास्टिक का टुकड़ा पाया। संभवतः यह उसी वस्तु का हिस्सा था जिससे मृतक को चोट पहुंचाई गई थी। पुलिस ने इस दिशा में जांच बढ़ाई। वैज्ञानिक तरीकों से पूछताछ करने पर अजहर अली ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

खाना बनाने के विवाद में हत्या
आरोपी अजहर अली ने बताया कि ड्यूटी के दौरान लखन चौधरी के साथ खाना बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था। उसने लखन चौधरी के साथ मारपीट की और उसे जमीन पर गिरा दिया। अजहर ने अपने हाथ में रखे टार्च से लगातार लखन के चेहरे पर मारकर चोट पहुंचाई। इसके बाद उसने मृतक का गला दबाकर हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के लिए उसने खून लगे टार्च को धोया, अपने कपड़े जलाए और झूठी कहानी गढ़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed