{"_id":"69ba6bb91703bc246e0a9aff","slug":"businessman-accused-of-misdeed-on-pretext-of-marriage-in-jalandhar-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: कारोबारी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, महिला बोली-80 लाख रुपये भी ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar: कारोबारी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, महिला बोली-80 लाख रुपये भी ठगे
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:39 PM IST
विज्ञापन
सार
महिला के अनुसार, आरोपी ने बताया था कि वह शादीशुदा है, उसकी दो बेटियां हैं और उसकी पत्नी कनाडा में रहती है। उसने बेटा होने की इच्छा जताई, जिससे वह भावुक होकर उसके झांसे में आ गई।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर में एक कारोबारी पर दुष्कर्म और ठगी के गंभीर आरोप लगने से सनसनी फैल गई है।
पीड़ित महिला ने एसीपी से मुलाकात कर लिखित शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि आरोपी व्यापारी शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा और अब मामले को दबाने के लिए समझौते का दबाव बना रहा है। उसने साफ कहा कि वह किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगी और इंसाफ लेकर रहेगी।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि कारोबारी ने उससे करीब 80 लाख रुपये की ठगी की है। उसका कहना है कि दोनों की मुलाकात एक जिम में हुई थी, जहां से बातचीत शुरू हुई और व्यापारी ने खुद को भावनात्मक रूप से परेशान बताते हुए उसे अपने जाल में फंसा लिया।
महिला के अनुसार, आरोपी ने बताया था कि वह शादीशुदा है, उसकी दो बेटियां हैं और उसकी पत्नी कनाडा में रहती है। उसने बेटा होने की इच्छा जताई, जिससे वह भावुक होकर उसके झांसे में आ गई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने फेसबुक पर उसकी फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। उसने संबंधित आईपी एड्रेस पुलिस को सौंप दिए हैं और साइबर जांच की मांग की है।
वहीं दूसरी ओर, आरोपी व्यापारी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए महिला पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि समय आने पर वह पूरे मामले का खुलासा करेगा।
थाना-7 के बाहर मीडिया से बात करते हुए महिला ने बताया कि वह एसीपी के समक्ष पेश हुई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos