सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bomb threat to JK Hospital and University, mentions Tamil Nadu problems in the mail

Bhopal Bomb Threat: जेके अस्पताल व यूनिवर्सिटी को बम धमकी, पुलिस सतर्क; ई-मेल में तमिलनाडु की राजनीति का जिक्र

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Wed, 18 Mar 2026 02:51 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल में जेके अस्पताल और जेके यूनिवर्सिटी को ई-मेल के जरिए बम धमकी मिली। धमकी में तमिलनाडु की राजनीति और महिलाओं पर अपराध का जिक्र था। पुलिस ने खोजबीन की, कोई विस्फोटक नहीं मिला, जांच और सुरक्षा बढ़ाई गई।

Bomb threat to JK Hospital and University, mentions Tamil Nadu problems in the mail
धमकी का पत्र
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी के जेके अस्पताल और जेके यूनिवर्सिटी को बम धमकी भरा ई-मेल मिला है। धमकी में तमिलनाडु की राजनीतिक परिस्थितियों और स्थानीय मुद्दों का जिक्र किया गया है। पुलिस के अनुसार, ई-मेल में लिखा था कि तमिलनाडु में लोकतांत्रिक व्यवस्था को बाधित कर गोलियों और बमों से “अशुद्ध” तत्वों को साफ़ किया जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम जेके यूनिवर्सिटी पहुंची और खोजबीन की, लेकिन वहां कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला।

Trending Videos

प्रारंभिक जांच में यह ई-मेल तमिल मुक्ति संगठन की ओर से भेजे जाने की आशंका जताई गई है। यह घटना दो दिन पहले जिला नाप-तौल कार्यालय को लगातार धमकी मिलने के बाद आई है, हालांकि वहां भी कोई विस्फोटक नहीं पाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: रीवा में सड़क पर पुलिस की बर्बरता: युवक के साथ अमानवीय व्यवहार वायरल, हिंसक कार्यशैली पर उठे सवाल

ई-मेल में तमिलनाडु में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध, राजनीतिक भ्रष्टाचार और ट्रस्टों के माध्यम से विदेशी चंदों का इस्तेमाल जैसे मुद्दों का ज़िक्र किया गया है। धमकी में कहा गया कि 2026 के चुनावों में डीएमके पार्टी की जीत पर प्रतिशोध स्वरूप परिवार के किसी सदस्य को नुकसान पहुँचाया जा सकता है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है और जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed