{"_id":"69ba0821b9f63fd75e01ac01","slug":"karmashree-s-grand-poetry-conference-today-renowned-poets-including-dr-kumar-vishwas-will-recite-poetry-cm-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कर्मश्री' का विराट कवि सम्मेलन आज: डॉ. कुमार विश्वास समेत ख्यातनाम कवि करेंगे काव्य पाठ, सीएम यादव भी आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कर्मश्री' का विराट कवि सम्मेलन आज: डॉ. कुमार विश्वास समेत ख्यातनाम कवि करेंगे काव्य पाठ, सीएम यादव भी आएंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Wed, 18 Mar 2026 07:35 AM IST
विज्ञापन
सार
भोपाल में हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर “कर्मश्री” संस्था द्वारा भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन आज रात होगा। इस आयोजन में डॉ. कुमार विश्वास सहित देश के ख्यातनाम कवि काव्य पाठ करेंगे, वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे।
कर्मश्री संस्था का कवि सम्मेलन आज
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी भोपाल में कर्मश्री” संस्था अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन कर रही हैं। इस सम्मेलन में डॉ. कुमार विश्वास समेत अन्य कवि काव्य पाठ करेंगे। कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव करेंगे। भोपाल में हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था “कर्मश्री” हिंदू नववर्ष के स्वागत में कवि सम्मेलन कर रही हैं। इसका आयोजन आज रात 8 बजे अटल पथ, तात्या टोपे स्टेडियम मार्ग, टीटी नगर में होगा, जहां 50 हजार से अधिक श्रोता शामिल होंगे। बता दें कि गुड़ी पड़वा हिन्दू नववर्ष को लेकर देशभर में पर्व का माहौल है। भोपाल की कर्मश्री संस्था जो कि पिछले 24 वर्षों से हिन्दू नववर्ष के अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन कराती है, इस वर्ष भी संस्था द्वारा गुढ़ी पड़वा की पूर्व संध्या पर 25वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर कार्यक्रम का जोर-शोर से प्रचार प्रसार किया गया है। आयोजन के रजत जयंती वर्ष को भव्य बनाने के लिए कर्मश्री संस्था के अध्यक्ष विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। श्रोताओं के उत्साह को ध्यान में रखते हुए उनके बैठक, पेयजल सहित पार्किंग आदि को भी सुव्यवस्थित किया गया है।
ये भी पढ़ें- Bomb Threat: भोपाल में फिर बम की धमकी! दूसरे दिन भी नापतौल दफ्तर को उड़ाने का ई-मेल; मचा हड़कंप
ये कवि होंगे शामिल
- कवि डॉ. कुमार विश्वास जी (संयोजन)
- हास्य कवि श्री दिनेश बावरा जी
- पैरोडीकार कवि श्री सुदीप भोला जी
- कवि श्री अजय अंजाम जी
- कवि श्री कुशल कुशलेन्द्र जी
- कवियत्री सुश्री सान्या राय जी
ये भी पढ़ें- Bhopal News: भोपाल में वायरल फतवे पर बवाल, कमेटी थाने पहुंची; अध्यक्ष बोले- शहर काजी को बदनाम करने की साजिश
हिंदू नववर्ष, सनातन संस्कृति के शंखनाद का महापर्व
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हिंदू नववर्ष, सनातन संस्कृति के शंखनाद का महापर्व है। यह पर्व नई पीढ़ी में संस्कारों के संप्रेषण का भी अवसर है, आधुनिकता के अंधानुकरण में जब नई पीढ़ी अपने सनातन धर्म और परंपरा के विषय में नहीं जान पा रही है तब यह अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है कि हम सभी हिंदू नववर्ष के आरंभ दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाएं ताकि हमारी परंपरा में निहित आध्यात्मिक और मनोवैज्ञानिक संस्कार नई पीढ़ी को मिले। इसी उद्देश्य से हमारी संस्था कर्म श्री के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी प्रदेशवासी आमंत्रित हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X