{"_id":"69ba8c23c78419a53408d00b","slug":"lpg-crisis-the-black-market-racket-of-commercial-cylinders-in-bhopal-agencies-under-scrutiny-as-gas-sells-i-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis: भोपाल में कमर्शियल सिलिंडर का काला खेल, एजेंसियों पर उठे सवाल, 2500-3000 में ब्लैक में बिक रहा गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Crisis: भोपाल में कमर्शियल सिलिंडर का काला खेल, एजेंसियों पर उठे सवाल, 2500-3000 में ब्लैक में बिक रहा गैस
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Wed, 18 Mar 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
सार
भोपाल में कमर्शियल सिलिंडर की कमी के बीच ब्लैक मार्केटिंग का बड़ा खेल सामने आया है, जहां दुकानदार मजबूरी में 2500 से 3000 रुपए तक में सिलिंडर खरीद रहे हैं, जबकि जिम्मेदार एजेंसियां और विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।
एलपीजी गैस सिलिंडर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी भोपाल में कमर्शियल गैस सिलिंडर को लेकर बड़ा खेल सामने आ रहा है। बाजार में कमी का हवाला दिया जा रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि सिलिंडर खुलेआम ब्लैक में 2500 से 3000 रुपए तक में बेचे जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि जहां एजेंसियां सीमित सप्लाई की बात कर रही हैं, वहीं शहर की ज्यादातर दुकानों पर सिलिंडर उपलब्ध हैं, जिससे पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। छोटे दुकानदारों का आरोप है कि एजेंसी से जुड़ी डिलीवरी गाड़ियां ही चोरी-छुपे ज्यादा दामों पर सिलिंडर सप्लाई कर रही हैं। आधिकारिक तौर पर सप्लाई बंद बताई जा रही है, लेकिन ग्राउंड पर सिलिंडर की उपलब्धता ब्लैक नेटवर्क की ओर इशारा कर रही है।
होटल संचालक बोले-रेट बढ़ाने की मजबूरी
होटल संचालक ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें 2500 से 3500 रुपए में सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई पहले ही बढ़ी हुई है, ऊपर से महंगे सिलिंडर की वजह से खाने-पीने की चीजों के दाम 10 रुपए तक बढ़ाने पड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी से जुड़ी गाड़ियां ही चोरी-छुपे सप्लाई कर रही हैं और ज्यादा रेट वसूल रही हैं।
एक सिलिंडर मिला, वरना दुकान बंद
दुकानदार अर्जुन ने बताया कि उन्हें मुश्किल से एक सिलिंडर ब्लैक में मिला है, जिससे फिलहाल दुकान चल रही है। उन्होंने कहा कि अगर अगले कुछ दिनों में सिलिंडर नहीं मिला तो दुकान बंद करनी पड़ सकती है। साथ ही उन्होंने भी आरोप लगाया कि एजेंसी की सप्लाई लाइन से ही ब्लैक का खेल चल रहा है।
चाय दुकानदार ने 2500 में खरीदा सिलिंडर
चाय दुकान संचालक गौरव ने बताया कि उन्हें एचपी कंपनी का कमर्शियल सिलिंडर 2500 रुपए में ब्लैक में लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि एजेंसी से सिलिंडर नहीं मिल रहा, लेकिन बाहर महंगे दामों पर आसानी से उपलब्ध है। गौरव का कहना है कि एजेंसी से जुड़े लोग ही ज्यादा कमाई के लिए सिलिंडर ब्लैक में बेच रहे हैं।
3300 रुपए में जुगाड़ से मिला सिलिंडर
होटल संचालक दयाशंकर साहू ने बताया कि उन्हें 3300 रुपए में सिलिंडर खरीदना पड़ा। उन्होंने कहा कि करीब 7 किलोमीटर दूर जाकर सिलिंडर लाना पड़ा और वह भी डिलीवरी करने वाले के जरिए। दयाशंकर ने बताया कि हाल ही में होटल शुरू किया था, लेकिन हालात ऐसे हैं कि बंद करने की नौबत आ गई है।
यह भी पढ़ें-राज्यसभा में दिग्विजय सिंह का संदेश, विदाई नहीं, नई पारी की शुरुआत, बोले-अभी और काम बाकी है
एजेंसी का दावा-हम नहीं कर रहे सप्लाई
इंडियन गैस एजेंसी के मैनेजर दीपक सक्सेना ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि कमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई केवल इमरजेंसी सेवाओं जैसे अस्पताल और हॉस्टल तक सीमित है। उन्होंने कहा कि अगर कोई ब्लैक में सिलिंडर बेच रहा है तो उस पर कार्रवाई करना खाद्य विभाग का काम है।
यह भी पढ़ें-भोपाल में गैस सिलिंडर संकट पर सियासी संग्राम,कांग्रेस नेताओं ने बंद दुकानों तक पहुंचकर बांटा कोयला
खाद्यविभाग का बयान,शिकायत पर होगी कार्रवाई
खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वे लगातार कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में शिकायत मिलने के बाद ही कार्रवाई संभव होती है। सिस्टम पर बड़े सवालएक तरफ एजेंसियां सप्लाई सीमित बता रही हैं, दूसरी तरफ बाजार में महंगे दामों पर सिलिंडर आसानी से मिल रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर यह गैस कहां से आ रही है और किसके संरक्षण में ब्लैक का यह खेल चल रहा है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X