सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Police listened to public problems in Jwalapur police station.

Haridwar News: ज्वालापुर कोतवाली में पुलिस ने सुनी जन समस्याएं

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
Police listened to public problems in Jwalapur police station.
विज्ञापन
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर में बुधवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा और एसएसआई खेमेंद्र गंगवार की मौजदूगी में लोगों की समस्याएं सुनी गई। क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर पारिवारिक, सामाजिक और अन्य समस्याएं रखीं। पुलिस ने प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों को सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि कुछ सिविल प्रकृति के मामलों में संबंधित पक्षों को न्यायालय जाने की सलाह दी गई। अन्य मामलों में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं सीधे थाने में बताएं और पुलिस से डरें नहीं। महिलाओं से जुड़ी शिकायतों के लिए महिला हेल्प डेस्क का उपयोग करने को भी प्रेरित किया। साथ ही अधीनस्थों को लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed